MP News: भाजपा ने चुनाव आयोग से की निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा धीमी गति से चुनाव कराने की शिकायत

बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में धीमी गति से मतदान कराने की शिकायत की है। उदाहरण के तौर पर रतलाम विधानसभा के बूथ क्र 222 का जिक्र किया गया है। जहां निर्वाचन अधिकारी द्वारा जान बूझकर धीमी गति से मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मध्यप्रदेश के अनेकों विधानसभाओं के मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया में ढिलाई दिखाने व धीमी गति से मतदान कराया जा रहा है। जिसके कारण विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में भारी कमी देखने को मिल रही है।

BJP complains to Election Commission about slow conduct of elections by election officials

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि ऐसी स्थिति प्रदेश के अन्य बूथों पर न हो व मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए सभी निर्वाचन अधिकारियों को आदेशित करने के साथ उड़न दस्ता भेजकर निरीक्षण कराया जाए। मतदान कराने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

  • शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान
  • 6 बजे जितने भी मतदाता पोलिंग बूथ पर होंगे उनको वोटिंग के लिए पर्ची दे दिए जायेगी
  • इस हिसाब से हर बूथ पर लगभग 7 बजे तक चलेगा मतदान
  • 6 बजे के बाद आने वाले को नहीं मिलेगा बूथ में प्रवेश
BJP complains to Election Commission about slow conduct of elections by election officials

भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग में मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान और उपद्रव किए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी मुरैना को विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान और उपद्रव की शिकायत की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने मतदान केंद्रों पर उपद्रव करने व फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+