भाजपा विधायक ने कहा-हो सकता है हनुमान जी की अगली आरती लाहौर और कराची में करें

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने हनुमान जयंती पर दिया बड़ा बयान कहा- पाकिस्तान में हनुमान जी की आरती करने की इच्छा जताई।

भोपाल,15 अप्रैल। भोपाल में हनुमान जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं-समर्थकों के साथ महा आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए पाकिस्तान में हनुमान जी की आरती करने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने कहा- हो सकता है हनुमान जी की अगली आरती लाहौर और कराची में करें ।

 भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

वहीं सुरक्षा के पहरे में निकलने वाली शोभायात्रा पर कहा कि हनुमान ही दुनिया की सुरक्षा करते हैं। शासन-प्रशासन हनुमान की क्या सुरक्षा करेंगे। जो टकराता, है लंका कांड से अब तक कोई बच नहीं पाया है।

शहर काजी के कोर्ट जाने के बयान पर किया पलटवार

भोपाल शहर काजी द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई को अवैध बताने और उसके लिए सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने के फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि काजी साहब दो दिन में ही बदल गए। अरे आप उन लोगों के लिए कोर्ट जाते हैं जिनके घर जले हैं, जिनके मकान जले, जिनकी बहन बेटियों के साथ छेड़खानी हुई। जिन पुलिसवालों पर हमला किया। जिन लोगों ने छतों से पत्थर फेंके, काजी साहब उन लोगों की रक्षा में कोर्ट जाएंगे। काजी साहब यही है इमान क्या? यही मानवता है क्या?

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहर काजी के फैसले पर कहा- जो अवैध है उन पर कार्रवाई की जा रही है। वह कोर्ट जा रहे हैं तो जाएँ, अच्छी बात है।अतिक्रमण पर बुल्डोज़र चलता रहेगा है।

https://www.filmibeat.com/photos/shraddha-das-14915.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+