कांग्रेस भ्रम फैलाने वाली पार्टी, झांसे में मत आना, हर साल 50 हजार सरकारी मिलेगी नौकरी: CM शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र हर दिन प्रदेश भर में घूमकर अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव प्रचार किया। चौहान ने आदर्श आचार संहिता से लेकर अब तक लगभग 165 से भी ज्यादा विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, दोनों बाई-बहन रोज झूठ बोलते हैं। इन्होंने कहा था किसानों का कर्जमाफ कर देंगे लेकिन कर्जमाफी तो दूर उल्टा किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इन्होंने कहा था कि, बेरोजगारों को भत्ता देंगे लेकिन एक धेला नहीं दिया। इन्होंने कहा था कि, हम हम समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे लेकिन नहीं दिया। एक भी वादा पूरा नहीं किया।

बता दे अंतिम दिन बुधवार को भी सीएम शिवराज, भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर समेत 12 विधानसभाओं में जनता-जनार्दन के बीच पहुंचे और संवाद किया। और अंत में सीएम शिवराज ने भोपाल के कोलार से प्रदेशवासियों के नाम संदेश देते हुए संबोधित किया।
सीएम ने कहा कि प्रियंका गांधी कह रही थी कि, भगवान राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। फिर कह रही थीं कि, पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगता है। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि, मोदी जी ने भेल बेच दिया है। इतने बड़े झूठे हैं कि, चुनाव आयोग ने इन्हें नोटिस दिया है। ये झूठ की दुकान है इनके चक्कर में मत आना। अगर कांग्रेस भूल से भी आ गई तो सब खत्म हो जाएगा।
कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस डिवाइडेड है और भाजपा यूनाइटेड है। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है, आपस में ही कपड़े फाड़ने वाली पार्टी है। एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ाई लड़ते हैं, कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं लेकिन भाजपा यूनाइटेड है। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन और मान-सम्मान सबसे ऊपर हैं, हम जनता की भलाई के लिए और जनकल्याण के लिए कार्य करते हैं कांग्रेस तुष्टीकरण करके केवल वोटों की राजनीति करती है।

इंडी गठबंधन के साथी ही कांग्रेस को घटिया बता रहे हैं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये मनमोहन सिंह जी का जमाना नहीं है, आज पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हम मोबाईल एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मैक इन इंडिया, मेड इन इंडिया का जलवा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ कर अपनी सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन नफरत फैला रहा है, आपस में लड़ रहे हैं, कलह मची हुई है और ये मैं नहीं, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि, कांग्रेस घटिया पार्टी है। आपस में ही इनकी हालत ऐसी हो गई है कि रोज जूतम पैजार हो रही है। दिग्विजय सिंह के ईवीएम पर सवाल उठाने पर श्री चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह के पास और कुछ नहीं, वो हारने के बहाने खोजते हैं कभी ईवीएम पर आरोप लगाते हैं कभी दूसरी पार्टी पर, दिग्विजय जानते हैं कि वो हार रहे हैं।
पट्टा देकर बनाएंगे जमीन का मालिक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस कई झूठी अफवाह फैला रही है, कांग्रेस झूठी पार्टी है। कांग्रेस के लोग कह रहें है कि, आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि, तु्म्हारी जमीन की तरफ कोई उंगली भी उठाकर नहीं देख सकता है, जिन्हें पट्टा नहीं मिला है उनको भी पट्टा देकर मालिक बनाएंगे, भाजपा की सरकार सबसे पहले गरीबों के लिए है। कांग्रेस ने तो आज तक धेला नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार आयी तो सवा साल में ही सभी योजनाएं बंद कर दी। बेटियों की शादी करके पैसे ही नहीं दियें, तीर्थ यात्रा बंद कर दी, संबल योजना बन्द कर दी, बच्चों की साईकिलें बंद कर दी, लैपटॉप देना बंद कर दिये, बहनों को मैं बेटा-बेटी के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार देता था वो भी बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो ये सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं पर ताला लगा देंगे।
हर वर्ष 50 हजार सरकारी नौकरी, बुजुर्गों को 1500 पेंशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ष मध्यप्रदेश में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का कार्य करेगी। अभी लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि हमें तो एक हजार ही वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही वृद्धावस्था पेंशन 1500 रूपए प्रतिमाह की जाएगी। प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देने का कार्य भी भाजपा की सरकार द्वारा किया जाएगा। महिलाओं को स्थानीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications