घुटने पर बैठकर CM शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, बोले, अब बनाएंगे लाडली बहना सेना

राजधानी की जंबूरी मैदान में आयोजित लाडली बेना योजना की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घुटने पर बैठकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के लिए लाडली बहना सेना बनाएंगे।

CM शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की। सीएम शिवराज ने रिमोट के जरिए योजना लॉन्च की। रिमोट से ही योजना का थीम सॉन्ग भी लांच किया गया। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि 15 मार्च से 20 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज ने अपने घुटनों पर बैठ और कहा कि महिलाओं को प्रणाम है। अभी तक मैं बेटियों की पूजा करता था,लेकिन बहनों में भी मैं मां दुर्गा लक्ष्मी और सरस्वती देखता हूं। बहनों की सेवा करके मेरा मुख्यमंत्री बनना सफल और सार्थक हो गया। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में एक लाडली बहना सेना भी बनाएंगे, जो गड़बड़ करने वालों को ठीक कर देंगे।

Recommended Video

    घुटने पर बैठकर CM शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, बोले, अब बनाएंगे लाडली बहना सेना

    भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से लाडली बहना योजना का पहला फॉर्म भरा। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हों, ये मेरे ह्रदय की तड़प थी, इसलिए मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई। अब मेरी बहनों को परेशान नहीं होना होगा। जो देश में कभी नहीं हुआ, वो आपके भाई शिवराज ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए भेजते हैं, तुम्हारा शिवराज 4 हजार रुपए देता है। अब परिवार की बहू और सास को भी मिलेंगे साल के 12-12 हजार रुपए। आपकी समृद्धि से घर खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हमारी बहनों के सशक्तिकरण की योजना है।

    इस योजना का लाभ मेरी उन सभी बहनों को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम और 5 एकड़ से कम जमीन हो। लाड़ली बहना योजना के लिए बहनों को कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, आपके क्षेत्र में ही शिविर आयोजित होंगे, इसकी जानकारी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि आवेदन के लिए भी ज्यादा कागजात की जरूरत नहीं है। लाड़ली बहना योजना के आवेदन के फार्म मार्च एवं अप्रैल में भरे जाएंगे और मई में आवेदनों के जांच का काम पूर्ण होगा। जून माह की 10 तारीख से आपके खाते में योजना के पैसे आने लगेंगे। हम लाड़ली बहना सेना बनाएंगे, जो योजना को सुचारू रूप से पूर्ण करने में सहयोग एवं गड़बड़ करने वालों को ठीक करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+