मध्य प्रदेश में 25 लाख किसानों को बड़ी राहत, 30 जून तक चुका सकेंगे फसली ऋण
भोपाल, 2 जून। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को एक बार फिर बड़ी राहत देते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ा दी है। अब किसान खरीफ 2020 और रबी 2020-21 के अल्पावधि ऋण को 30 जून तक चुका सकते हैं। इस अवधि में ऋण चुकाने पर किसानों को केंद्र सरकार तीन प्रतिशत प्रोत्साहन अनुदान और बैंकों को दो प्रतिशत ब्याज सहायता देगी।

प्रदेश में साढ़े चार हजार प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 25 लाख किसानों को खरीफ फसल 2020 और रबी फसल 2020-21 के लिए 14,500 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। खरीफ फसलों का ऋण चुकाने के लिए अंतिम तारीख 28 मार्च से दो बार बढ़ाकर 31 मई की गई थी।
वहीं, रबी फसलों के लिए कर्ज चुकाने की अंतिम तारीख 15 जून रहती है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण लागू कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए नाबार्ड ने ऋण भुगतान की अवधि बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी किसानों को राहत देते हुए ऋण अदायगी की अंतिम तारीख दोनों फसलों के लिए 30 जून कर दी है। सहकारिता विभाग ने आयुक्त सहकारिता नरेश कुमार पाल को निर्देश दिए हैं कि वे नई व्यवस्था को सहकारी बैंकों में लागू कराएं ताकि संकट की घड़ी में किसानों को राहत मिल सके।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications