Bhopal News: सिटी बस के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दूसरा टेंडर खाली, अटकी 139 लो फ्लोर बसें
Bhopal News: राजधानी भोपाल में बी एल के दूसरे टेंडर के खाली हो जाने के बाद अब लो फ्लोर बसों के संचालन का मामला और उलास्त नजर आ रहा है जिसकी वजह से अब भोपाल में सिटी बस की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
दरअसल, पहले से ही बसों की कमी के चलते रोजाना हजारों की संख्या में यात्री अपने घर से दफ्तर जाने के लिए परेशान होते हैं। ऐसे में अब दूसरा टेंडर खाली हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

बता दे बीसीएलएल की ओर से बसों में टिकटिंग करने वाली एजेंसी तय करने टेंडर जारी किया था यह 29 जुलाई को खोल जाना था लेकिन किसी भी संस्था की ओर से इसके लिए बिड ही नहीं डाली गई।
क्या स्थिति है
शहर में इस समय महापौर मालती राय के दखल से रुकी 20 बसों में से 10 बसें चलवाई गई थी। लेकिन मौजूदा स्थिति में कोई भी बीसीएलएल की 10 रूटों पर चलने वाली 139 बसों को संचालित करने को तैयार नहीं है यही वजह है की दूसरी बार टेंडर जारी होने के बाद भी किसी ने इसमें हिस्सा नहीं लिया ऐसे में 4 जुलाई से बंद इन बसों का संचालन कब शुरू हो पाएगा, यह क्लियर नहीं हो पा रहा है।
क्या है विवाद
शहर में लो फ्लोर बसों के नहीं चलने के पीछे बीसीएल और चलो ऐप के बीच का विवाद है। कंपनी को टिकट के लिए निर्धारित ₹32 रुपए 10 पैसे के मान से कंपनी को बीसीएलएल को पैसा देना होता है। पहले जो कंपनी इस काम को कर रही थी, उसको डीजल की दरों में इजाफा होने के बाद ऑपरेशनल कॉस्ट 37-38 रुपए पड़ रही है। इस कारण लगातार घाटा हो रहा है। यही वजह है कि कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications