MP Employee News: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! वेतन कटौती पर अब नहीं होगा नुकसान, नया रुल ऐसे देगा लाभ
MP Employee News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने वेतन से होने वाली बचत कटौती की सही गणना सुनिश्चित करने के लिए नया सेंट्रलाइज्ड डिजिटल सिस्टम लागू कर दिया है।
इस नई व्यवस्था से अब किसी भी कर्मचारी को न तो मूल राशि में नुकसान होगा और न ही ब्याज में कटौती झेलनी पड़ेगी। आइए जानते हैं सरकार के इस नए सिस्टम से सरकारी कर्मचारियों को कैसे राहत मिलेगी, इसका क्या लाभ होगा..

बचत योजनाओं में हो रही गड़बड़ी से राहत
मध्यप्रदेश में करीब 8 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के दायरे में आते हैं। इन सभी के वेतन से हर महीने फैमिली बेनिफिट फंड, जीआईएस (Group Insurance Scheme) सरकारी समूह बचत योजना के लिए कटौती की जाती है।
अब तक गणना में गड़बड़ी के चलते कई कर्मचारियों को 25 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक कम भुगतान मिल रहा था। लेकिन नई प्रणाली लागू होने के बाद कर्मचारियों को पूरी राशि ब्याज सहित मिलेगी, और जो रकम पहले कम मिली थी, वह भी अतिरिक्त लाभ के रूप में उनके खाते में जोड़ी जाएगी।
कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या यह थी कि इन योजनाओं के तहत जमा होने वाली राशि और उस पर मिलने वाले ब्याज का रिकॉर्ड सही तरीके से सस्टेंड नहीं हो पा रहा था। कई मामलों में ब्याज की गिनती अनुमान के आधार पर की जा रही थी, जिससे कर्मचारियों को उनका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा था।
Salary Deduction System कैसे देगा पूरा फायदा?
इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए वित्त विभाग ने एक नया केंद्रीकृत डिजिटल एप्लीकेशन तैयार किया है। अब सभी बचत योजनाओं की गणना, ब्याज की सही कैलकुलेशन और पेमेंट की पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म से की जाएगी। इससे किसी भी गलती की संभावना खत्म होगी और हर कर्मचारी को उसकी जमा राशि पर पूरा और सही ब्याज मिलेगा। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने राज्य के सभी विभागों और कार्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि अब से भुगतान केवल इसी नई प्रणाली के माध्यम से किया जाए।
किस कर्मचारी से कितनी होती है मासिक कटौती
बचत योजनाओं के तहत कर्मचारियों के वेतन से होने वाली मासिक कटौती इस प्रकार है-
- प्रथम श्रेणी अधिकारी: ₹600 प्रतिमाह
- द्वितीय श्रेणी अधिकारी: ₹400 प्रतिमाह
- तृतीय श्रेणी कर्मचारी: ₹200 प्रतिमाह
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: ₹100 प्रतिमाह
इस कटौती में से 70 प्रतिशत राशि बचत खाते में जमा होती है, जबकि 30 प्रतिशत हिस्सा बीमा मद में जाता है।
इस नई व्यवस्था के साथ मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सरकारी कर्मचारियों की बचत राशि की गणना के लिए पूरी तरह केंद्रीकृत डिजिटल सिस्टम लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि सेवा समाप्ति, सेवानिवृत्ति या किसी भी दावे के समय कर्मचारियों को बिना विवाद उनकी पूरी और सही राशि मिल सकेगी।
कर्मचारियों के लिए क्या बदलेगा?
अब ब्याज और मूल राशि में कोई नुकसान नहीं होगा और पहले कम मिली राशि भी ब्याज सहित मिलेगी। इसकी भुगतान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी। रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सरल और सुविधाजनक नियम होंगे जिससे उन्हें पेंशन के पैसे के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा।
मध्यप्रदेश सरकार का यह कदम सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। नई डिजिटल व्यवस्था से वर्षों से चली आ रही गणना की गड़बड़ी खत्म होगी और कर्मचारियों को उनकी मेहनत की पूरी बचत राशि सही समय पर, सही ब्याज के साथ मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications