राजधानी में अतिक्रमण पर होगी बहुत बड़ी कार्रवाई, मंत्री सारंग ने दिए निर्देश

भोपाल में विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में अगर कोई भी अतिक्रमण बाधा बनता है तो उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई करें।

भोपाल, 3 मई। राजधानी भोपाल में अतिक्रमण को लेकर आगामी दिनों में बहुत बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है क्योंकि मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Kailash Sarang) ने कहा है कि भोपाल के रहवासियों की सुविधाओं के दृष्टिगत विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में यदि कहीं अतिक्रमण की स्थिति पाई जाती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए। मंत्री सारंग की अध्यक्षता में मंत्रालय में विभिन्न विकास कार्यों संबंधी उच्च स्तरीय बैठक हुई। डीआरएम भोपाल डिविजन श्री सौरभ बंदोपाध्याय, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी, मुख्य अभियंता ब्रिज संजय खांडे सहित राजस्व, रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

राजधानी में अतिक्रमण पर होगी बहुत बड़ी कार्रवाई, मंत्री सारंग ने दिए निर्देश

छोला मंदिर से कोच फैक्ट्री तक बनेगा आरओबी

मंत्री सारंग ने बताया कि छोला मंदिर से रेलवे स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म तक टू-लेन का आरओबी ब्रिज बनाया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके लिए कोच फैक्ट्री के पास निशातपुरा में आरओबी के लिये भूमि निर्धारण के लिये विचार-विमर्श किया गया।

बरखेड़ी रेलवे फाटक पर आरओबी

मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि ऐशबाग स्टेडियम के नजदीक बरखेड़ी रेलवे फाटक क्रमांक-250 पर आरओबी की रेलवे द्वारा स्वीकृत डिजाइन एवं ड्राइंग शीघ्र उपलब्ध करायें। उन्होंने कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय पर पूरा करने को कहा। रेलवे द्वारा किया जाने वाला कार्य भी साथ में हो।

कुलियों के लिए ए.सी. रेस्ट-रूम

मंत्री सारंग ने कहा कि कुलियों के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 की ओर सर्व-सुविधायुक्त ए.सी. रेस्ट-रूम बनाया जाए। यह रेस्ट-रूम रेलवे भूमि पर निर्मित होगा, जहां कुली कुछ देर आराम कर सकेंगे।

सीआरआईएफ में भेजे जाने वाले नये आरओबी

मंत्री श्री सारंग ने सेंटर रोड एण्ड इन्फ्रा-स्ट्रक्चर फण्ड (सीआरआईएफ) में भेजे जाने वाले नये आरओबी/फ्लाई ओवर, पीडब्ल्यूडी ब्रिज निर्माण पर चर्चा की। बताया गया कि करोंद चौराहे पर फोर-लेन फ्लाई ओवर ब्रिज प्रस्तावित है। आईएसबीटी के सामने से रचना नगर की तरफ, एयरपोर्ट से अयोध्या नगर और अशोका गार्डन से भारत टॉकीज ब्रिज के अंत तक ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। इन ब्रिज के निर्माण से भोपाल क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

अतिक्रमण हटाने के निर्देश

मंत्री सारंग ने कहा कि ऐशबाग स्टेडियम के नजदीक बरखेड़ी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण में बाधक अतिक्रमण और सुभाष नगर आरओबी पर निर्मित होने वाले थर्ड लेग में बाधक मोती नगर के अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

नरेला विधानसभा क्षेत्र में रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के संबंध में मंत्री विश्वास सारंग अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने के निर्देश दिये। मंत्री सारंग ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी, नगर निगम अमला और रेलवे संयुक्त रूप से अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई करे। उन्होंने अवैध नई कॉलोनियों के संबंध में कहा कि इनके बनने के पहले कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अतिक्रमण से मुक्त भूमि हाउसिंग फार ऑल और पुलिस हाउसिंग के लिये प्रस्तावित करने को कहा।

अनाधिकृत कब्जे पर हो कार्रवाई

मंत्री सारंग ने भारत टॉकीज आरओबी के नीचे बने गोडाउन पर अनाधिकृत कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भारत टॉकीज आरओबी के मरम्मत कार्य में लगने वाले 2 माह के समय में आवागमन सुनिश्चित करने की प्लानिंग करने के निर्देश दिये। श्री सारंग ने गैस राहत कॉलोनी में भी संयुक्त सर्वे कर अनाधिकृत लोगों से आवासों को मुक्त कराने के निर्देश दिये। साथ ही ऐशबाग के जर्जर मकानों को खाली कराने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+