Bhopal News: एयर शो के दौरान हुआ बड़ा हादसा, रेट घाट पर बने टीन शेड पर चढ़े लोग, शेड हुआ धराशाई
Bhopal latest News: राजधानी भोपाल में देश के अब तक के सबसे बड़े और शो को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का जनसेवा उमड़ पड़ा। सुबह 6 बजे से ही सैकड़ो लोगों का कारवां बोट क्लब की ओर उमड़ रहा था। जगह-जगह सड़कों पर जाम लगा हुआ था। इस बीच एयर शो के दौरान एक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जहां फाइटर जेट्स को देखने के लिए लोग टीन शेड पर चढ़ गए और ज्यादा वजन होने के कारण शेड टूट गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए वहीं फ्लाई पास्ट की भीड़ में फंसकर दो महिलाएं भी बेहोश हो गई।
बता दे राजधानी भोपाल में हुए एयर शो में लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण अब हादसों की वीडियो भी सामने आ रहे हैं। एयर शो देखने की होड़ में रेत घाट पर बने टीन शेड पर सैकड़ो की संख्या में लोग चढ़ गए। इसके बाद वजन बढ़ाने की वजह से शेड टूट गया और और लोग गिरकर घायल हो गए जिसमें दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वही फ्लाई फास्ट में भीड़ में फंसकर दो महिलाएं भी हादसे का शिकार होकर बेहोश हो गई।

बता दे भारतीय वायु सेवा के 91वें स्थापना दिवस पर शहर में हुए एयर शो में एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर चिनूक, फाइटर जेट तेजस, सुखोई सूर्यकिरण समेत 65 विमानों ने बड़े तालाब के आसमान के ऊपर अपना शौर्य प्रदर्शित किया। एयर शो के लिए दर्शकों की विशेष व्यवस्था करने का दवा जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। जिसके चलते सुबह 7:00 से विप रोड पर ट्रैफिक बंद करके इसको दर्शकों के लिए खोल दिया गया था।
Recommended Video

एयर शो में सबसे पहले MI-17 V-5 हेलिकॉप्टर्स से आकाश गंगा टीम के 10 सदस्यों ने 8 हजार फीट की ऊंचाई से बड़े तालाब में पैराशूट से स्काई डाइविंग की। मनुआभान टेकरी से दो चिनूक हेलिकॉप्टर्स के उड़ान भरने के बाद ध्वज फॉर्मेशन में 4 चेतक हेलिकॉप्टर्स ने उड़ान भरी। इस बीच सुबह 10.17 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह के साथ एयर-शो देखने पहुंचे।
एयर शो के दौरान हुआ बड़ा हादसा
रेट घाट पर बने टीन शेड पर चढ़े लोग
ज्यादा वजन के कारण टीन शेड हुआ धराशाई
कई लोगों को आई चोट#bhopal #airshow pic.twitter.com/udEfLxSKWN
— Laxmi Narayan Malviya (@LNMalviya6) September 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications