Bhopal News: भोपाल की भूमि श्रीवास्तव ने बिना कोचिंग के UPSC की परीक्षा की पास, बताया खुद को कैसे किया तैयार

मंगलवार को आए यूपीएससी परीक्षा के परिणामों में भोपाल की भूमि श्रीवास्तव का भी चयन हुआ है। उनकी सफलता इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता पाई है।

Bhumi Srivastava of Bhopal passed the UPSC exam without coaching, told how she prepared herself

Bhopal Upsc News: राजधानी भोपाल की भूमि श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। मंगलवार को आए परिणामों में उनकी सफलता चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग संस्थान के और बिना किसी मार्गदर्शन के प्राप्त की है। बता दे भूमि श्रीवास्तव भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक की बेटी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 304वीं रैंक प्राप्त की है।

बता दे यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाने वाली भूमि श्रीवास्तव इससे पूर्व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा रही हैं। वे नेट जेआरएफ में भी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश के सलाहकार संपादक श्री शिवकुमार विवेक की पुत्री हैं। उन्होंने उज्जवल भविष्य के लिए बेटी को शुभकामनाएं दी है।

यह परीक्षा असल में मुश्किल: भूमि

भूमि ने यूपीएससी की परीक्षा में 304वां स्थान प्राप्त करने के बाद मीडिया को बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पहले तय करें कि आखिर आप इतनी कठिन परीक्षा किस लिए देना चाहते हैं और क्यों देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा असल में इतनी ज्यादा मुश्किल है कि जब तक आपके सामने कोई मोटिवेशन नहीं होगा, आप इतनी मेहनत के लिए खुद को तैयार भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इससे अच्छे परिणाम का इंतजार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+