पत्नी के गर्भवती होने पर पति ने अपने अवैध संबंध के बारे में बताया फिर...

भोपाल। लोगों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत न तो केवल उनकी निजी जिंदगी को तबाह कर रहा है बल्कि पूरा परिवार भुक्तभोगी बन रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की है, जहां सोशल मीडिया की दोस्ती एक पति-पत्नी के रिश्ते में दरार का कारण बन गया है। पत्नी ने पति से तलाक की मांग कर दी है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर पनपे प्यार का है, जिसका पूरा खुलासा कुटुंब न्यायालय के काउंसिलिंग के दौरान हुआ।

पति ने अवैध संबंध का किया खुलासा

पति ने अवैध संबंध का किया खुलासा

दरअसल, दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। अब उन दोनों का एक 15 माह का बेटा भी है। पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि उसे कई बार इस बात का शक था कि पति की जिंदगी में कोई और है लेकिन वह पारिवारिक माहौल को बिगाड़ना नहीं चाहती थी। जब पति ने बातों-बातों में पत्नी को सारा मामला बताया तो पत्नी को यह बात नागवार गुजरी।

पत्नी ने तलाक की मांग

पत्नी ने तलाक की मांग

इस पूरे मामले के बाद पत्नी मायके चली गई। उसने बताया कि पति की एक फेसबुक फ्रेंड है, जिससे उनका अवैध संबंध है और वह उससे मिलने टूर के बहाने जाते रहते हैं। वहीं पति ने काउंसिलिंग में बताया कि पत्नी को जैसे ही फेसबुक से हुई दोस्ती के बारे में साफ-साफ बताया तो घर में कोहराम मच गया। वह गर्भावस्था के दौरान ही मायके चली गई। उसने बताया कि फेसबुक से एक महिला से उसकी दोस्ती हुई और फिर फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद वो दोनों मिलने लगे।

पहले हुई दोस्ती फिर हो गया प्यार

पहले हुई दोस्ती फिर हो गया प्यार

पति ने बताया कि इस बात का पता ही नहीं चला कि कब दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन मैं पत्नी को रखना चाहता हूं। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि दिन भर वह घर में रहकर घुटन महसूस करती थी। इसलिए उसने टीचर की नौकरी करनी शुरू कर दी। इस बात पर भी पति और ससुराल वाले झगड़ने लगे। उसे कहा जाने लगा कि घर से बाहर निकलने का बहाना चाहिए। पत्नी ने यह भी बताया कि 15 माह से पति ने न तो बेटे की देखभाल की और न ही किसी तरह का खर्चा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+