Bhopal Weather News : हवाओं का रुख उत्तरी होते ही शहर की फिजाओं में ठंडक, जानिए क्यों बदल रहा है मौसम

हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी भोपाल में भी दिखने लगा है। हवाओं का रुख उतरी होने से यहां शाम से ही ठंडक घुल गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी।

हिमालय में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी भोपाल में भी दिखने लगा है। हवाओं का रुख उतरी होने से यहां शाम से ही ठंडक घुल गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहेगी और रात का तापमान गिरने लगेगा है। दिन में मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का रात का सबसे कम तापमान है।

Bhopal : हवाओं का रुख उत्तरी होते ही शहर की फिजाओं में ठंडक

क्यों बदल रहा है मौसम

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वैसे ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के मंगलवार को गहरे अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवर्ती तूफान में बदलकर बांग्लादेश की तरह बढ़ेगा। अगर हरियाणा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में नजर आएगा। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

दिवाली की रात राजधानी भोपाल में सबसे सर्द रही। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण लगातार प्रदेश में ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सिहरन और बढ़ा दी है। इसी कारण मध्य प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रायसेन एवं छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सितरंग सोमवार-मंगलवार की रात में बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। इस तूफान का मध्य प्रदेश के मौसम पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ा अब इस तूफान के में गाली की तरफ बढ़ने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+