भोपाल वन विहार ने लॉन्च की नई वेबसाइट, बारिश को देखते हुए पुख्ता किए इंतजाम
राजधानी भोपाल में बड़े तालाब के पास वन विहार स्थित है। इसको राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण मीडियम जू की मान्यता भी प्राप्त है। भोपाल वन विहार में लावारिस कमजोर रोगी घायल बूढ़े और भटके हुए वन प्र
भोपाल,20 जून। बारिश का मौसम को देखते हुए भोपाल वन विहार ने अपनी तैयारियां कर ली है। बड़े जानवरों के बाड़े में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके अलावा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिडियाघर की नई पुनः डिजाइन और पुनर्विकसित वेबसाइट www.vanviharnationalpark.org को लॉन्च किया गया है। इस नई वेबसाइट को वन विहार में नवीनतम घटनाओं, समाचारों और जनता को अपडेट रखने के लिए डिजाइन किया गया है। आधुनिक समय के साथ तालमेल बिठाते हुए वेबसाइट में एक आधुनिक रेस्पॉन्सिव कोडिंग और डिजाइन है। वेबसाइट को जिस भी डिवाइस पर ओपन किया जायेगा, यह वेबसाइट उस डिवाइस की स्क्रीन की साइज के आकार में स्वयं समायोजित कर लेगी। वन विहार के सभी सोशल मीडिया पेजों को भी नई वेबसाइट से जोड़ा गया है। आमजन वन विहार के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर प्रोफाइल को वेबसाइट से ही देख सकते है।

नई वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं
दुविभाषी वेबसाइट - वेबसाइट को दोहरी भाषा हिंदी या अंग्रेजी में देखने का विकल्प होगा।
पूरी तरह से टेबलेट या मोबाइल के अनुकूल - वेबसाइट स्वचालित रूप से विभिन्न उपकरणों के विभिन्न स्क्रीन आकारों के लिए अपने आप ही समायोजित हो जाएगी। यह किसी भी स्क्रीन साइज के लैपटॉप डेस्कटॉप के सभी ब्राउजरों (पोर्ट्रेट के साथ-साथ लैंडस्केप मोड), टैबलेट या मोबाइल (वर्तमान समय में सबसे पसंदीदा डिवाइस) के स्क्रीन आकार के साथ भी आसानी से खुद को एडजस्ट कर खुल जाएगी।
डायनामिक डेटाबेस संचालित वेबसाइट - वेबसाइट लगभग दैनिक आधार पर अपडेट की जाएगी और जनता अपलोड के कुछ ही मिनटों में इसे देख सकेगी। नवीनतम जानकारी को अद्यतन करने के लिए लगभग शून्य मिनट प्रतीक्षा अवधि रहेगी।
वन विहार से संबंधित नवीनतम समाचारों को होम पेज पर एक समूह के रूप में संकलित और प्रदर्शित किया जायेगा और साथ ही प्रत्येक समाचार के लिए अलग-अलग विस्तृत पेज भी होगा।
नवीनतम और महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ब्रोशर आदि जनता के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। गैलरी अनुभाग को नवीनतम तस्वीरों के साथ नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications