Bhopal : लड़के को लड़की से बात करता देख भड़का कांस्टेबल, बवाल होने पर भीड़ ने पुलिसकर्मी को घेरा, VIDEO Viral
भोपाल में कांस्टेबल को लोगों की भीड़ ने घेर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस कॉन्स्टेबल पर आरोप है कि इसने छात्रा के सामने एक छात्र की पिटाई कर दी
भोपाल,14 अक्टूबर। राजधानी में कॉन्स्टेबल को लोगों की भीड़ ने घेर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस कॉन्स्टेबल पर आरोप है कि इसने छात्रा के सामने एक छात्र की पिटाई कर दी और छात्र से कपड़े उतरवाने लगा। भीड़ की माने तो छात्र छात्रा आपस में बातचीत कर रहे थे और नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने इसे अय्याशी कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों के समझाने के बाद जब पुलिसकर्मी नहीं माना तो भीड़ ने उसे घेर लिया। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानें....

एडिशनल डीसीपी ने जांच के बाद की कार्रवाई की बात
भोपाल के रचना नगर टावर के पास एक कॉन्स्टेबल ने छात्र के साथ मारपीट की। उसके कपड़े उतरवाए छात्र साथ में पढ़ने वाले छात्रों से बातचीत कर रहा था। कॉन्स्टेबल अपने आपको एमपी नगर थाने का बता रहा था। मौके पर भीड़ ने कांस्टेबल को घेर लिया और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि वीडियो की जांच कर कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

नशे में धुत था कॉन्स्टेबल प्रशांत तिवारी
घटना गुरुवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रचना टावर के सामने सुभाषनगर विश्राम घाट के एंट्री गेट के पास छात्र और छात्रा खड़े होकर बात कर रहे थे इसी बीच भेल के खंडहर की तरफ से कॉन्स्टेबल परेशान तिवारी आया। वो नशे में था और वर्दी पहने था। उसने छात्र से वहां खड़े रहने की वजह पूछी छात्र ने बताया कि वह दोनों स्टूडेंट्स है साथ में पढ़ते हैं। इस पर कॉन्स्टेबल ने उन्हें धमकाया कि तुम लोग अय्याशी कर रहे हो। इसके बाद छात्र छात्रा होशंगाबाद रोड की तरफ बढ़ने लगे। इसके बाद कॉन्स्टेबल पीछे से आया और छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े उतरवाने लगा। छात्र ने बताया कि कॉन्स्टेबल नशे में धुत था।

आखिर भीड़ ने कॉन्स्टेबल को क्यों घेरा
यहां ये घटना हुई, वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र छात्रा की कोई गलती नहीं थी वह सिर्फ बात कर रहे थे पुलिसकर्मी आते ही बदतमीजी करने लगा इसके बाद वो लोग भी अनदेखा करके आगे बढ़ गए। लेकिन कॉन्स्टेबल ने पीछे से जाकर छात्र से मारपीट शुरू कर दी छात्र ने बिना गलती के माफी भी मांगी, लेकिन वह मारता रहा। दोनों ने परिजनों से बात करने के लिए भी कहा लेकिन वह बात करने को तैयार नहीं हो रहा था इसके बाद राहगीरों ने पुलिसकर्मी से उन्हें माफ करने के लिए कहा लेकिन पुलिसकर्मी नशे में धुत था और वह नहीं माना। तब भीड़ ने उसे घेर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों ने बताई कांस्टेबल की सच्चाई
रचना नगर टावर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों ने कॉन्स्टेबल प्रशांत तिवारी की सच्चाई बताई उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी हर रोज सुभाषनगर विश्राम घाट के सामने मैदान में ड्रिंक करने आता है। इसके बाद जो लड़के लड़कियां घूमते हैं उन्हें पकड़कर पूछताछ करता है। बुधवार को भी उसने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया था और थोड़ी देर तक उसने उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया था। बता दे सुभाषनगर विश्राम घाट गोविंदपुरा और ऐशबाग थाने इलाके की सीमा पर है। जबकि यह कॉन्स्टेबल एमपी नगर थाने में पदस्थ है। यानी अपने थाने क्षेत्र की सीमा से बाहर जाकर वो ये सब हरकत करता था।
ये भी पढ़ें : हबीबगंज स्टेशन के सामने महिंद्रा फाइनेंस के ऑफिस में बदमाश ने किया गदर, पुलिस के...












Click it and Unblock the Notifications