Bhopal: पुलिस का सराहनीय कार्य, कार की टक्कर से घायल व्यक्ति को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाई जान

राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा की जा रही है दरअसल रोड एक्सीडेंट में घायल 55 वर्षीय व्यक्ति को चुना भट्टी के पुलिसकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई।

भोपाल पुलिस ने एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की बचाई जान

राजधानी भोपाल में पुलिस का सराहनीय काम देखने को मिला है। रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पूजा कर पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने बताया जा रहा है कि आज अरेरा कॉलोनी के रहने वाले अरविन्द जैन जिनकी उम्र 55 वर्ष है। वे अपनी स्कूटी से लिंक रोड नम्बर 3 से जा रहे थे, तभी कोलार गेस्ट हाउस के पास कार चालक ने लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए उनको टक्कर मार दी और मोके से फरार हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई।

चुना भट्टी पुलिस ने बताया कि जैन के सड़क पर गिरने से हेड इंज्यूरी हो गई थी, जिससे बेहोस हो गए थे, जिन्हें सूबेदार मुनेन्द्र मिश्रा, आरक्षक रामगोपाल शर्मा व आरक्षक गोपाल सिंह तोमर द्वारा तत्काल नजदीकी रेडक्रॉस अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया,जिन्हें डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उनके परिजन और सेवानिवृत रेल DG आरके दिवाकर व अन्य परिजन आकर उन्हें नेशनल अस्पताल ले गए। हमीदिया के डॉक्टर एसके वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर पुलिस समय रहते मरीज को अस्पताल नहीं लाती तो मरीज की कंडीशन खराब हो सकती थी, क्योंकि उनके शरीर से अत्यधिक ब्लड बह चुका था।

भोपाल पुलिस ने घायल जैन के परिजनों को उनकी दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी, मोबाइल, पर्स सुपुर्द कर थाना चुनाभट्टी को वैधानिक कार्यवाही हेतु सूचित किया। इसके बाद अरविन्द जैन को नेशनल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस के इस कार्य की भोपाल वासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। घायल अरविंद के परिजनों ने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। पुलिसकर्मियों के के इस कार्य की भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी तारीफ की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+