Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुद को मरा साबित करने के लिए पहले दोस्त को मारा, फिर पेट्रोल से शव को जला दिया,मामला जान खड़े हो जाएंगे रौंगटे

भोपाल पुलिस ने 24 घंटे में एक ऐसे मर्डर केस का खुलासा किया है। जिसमें आरोपी ने खुद को मृत घोषित कर, अपने दोस्त की लाश को पेट्रोल से जलाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।

भोपाल,15 जुलाई। राजधानी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त विजय खत्री न्यूज़ जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को थाना खजूरी सड़क के पास अमलतास कॉलोनी में एक अधजली हुई लाश मिली थी। जिसकी पहचान ग्राम सिरौड़ी, जिला सीहोर निवासी अमन दांगी के रूप में हुई। अमन की हत्या उसके दोस्त ने खुद को मृत घोषित करने के लिए की थी, जिससे वे अपना पीछा कर्जदार से छुड़ा सके।

Recommended Video

    खुद को मरा साबित करने के लिए पहले दोस्त को मारा, फिर पेट्रोल से शव को जला दिया
    घटना विस्तार से जाने

    घटना विस्तार से जाने

    राजधानी भोपाल पुलिस को 14 जुलाई को फंदा के अमलतास कॉलोनी में एक अधजली लाश मिली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लाश अमन दांगी की है, जोकि सीहोर के ग्राम सिराडी का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में अमलतास कॉलोनी में पूछताछ की, तो पता चला कि जिस मकान में अमन दागी की लाश मिली थी। उसमें रजत सैनी नाम का एक युवक किराए से रहता था। इसके बाद पुलिस ने रजत सैनी को गुना से पकड़ा तो, उसने पूरा खुलासा कर दिया।

    दोस्त को क्यों मारा

    दोस्त को क्यों मारा

    पुलिस ने रजत सैनी के बारे में पता लगाया तो पता चला कि रजत सैनी फरार अपराधी था जोकि ग्वालियर की जेल में धारा 419, 420, 467, 468 और 471 में सजा काट रहा था। जेल में उसकी मुलाकात एक और सजा काट रहे कैदी निरंजन मीणा से हुई। निरंजन मीणा ने उसे रामनिवास मीणा से मिलवाया। इसके बाद निरंजन मीणा ने रामनिवास से रजत सैनी को ₹5 लाख उधार दिला दिए थे। बाद में रजत सैनी रुपए वापस नहीं कर पा रहा था, तो निरंजन मीणा ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद आरोपी रजत सैनी ने निरंजन मीणा को जान से मारने की योजना बनाई और इसके लिए उसने भोपाल के ग्राम फंदा में किराए से एक मकान ले लिया। जिसमें उसने निरंजन को मारने की योजना बनाई थी। किराए के मकान में रजत निरंजन कुमार कर दफनाना चाहता था, लेकिन उसे यह अवसर नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए यह गांधी योजना बनाई और उसने अपने दोस्त अमन दागी को रूम पर बुलाया और उसकी हत्या कर पेट्रोल डालकर लाश को जला दिया। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां उसकी पहचान अमन दांगी के रूप में हुई।

    घटना को कैसे दिया अंजाम

    घटना को कैसे दिया अंजाम

    रजत सैनी ने पुलिस को बताया कि निरंजन उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था, इसलिए उसने ग्राम फंदा भोपाल में एक मकान किराए पर लिया और निरंजन की हत्या करने का मन बना लिया। वे निरंजन को मारकर उसी मकान में दफनाना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया। इस कारण उसने दूसरी योजना बनाई।

    आरोपी ने बताया कि उसका मित्र रवि मेवाड़ा जिसके माध्यम से उसने अमलतास कॉलोनी में किराए का मकान लिया था। 'रजत' रवि मेवाड़ा को हत्या का आरोपी बनाना चाहता था, लेकिन रवि कमरे पर नहीं आया। रजत ने पुलिस को आगे बताया कि उसने अमन दांगी को रूम पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए लाश को पेट्रोल से जला दिया, लेकिन लाश पूरी तरह नहीं जल पाई और पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया।

    भोपाल पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

    भोपाल पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

    पुलिस उपायुक्त विजय खत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि अमलतास कॉलोनी में कल अधजली हुई लाश मिली थी। क्योंकि मामला संवेदनशील था, इसलिए पुलिस ने तुरंत जांच दल का गठन किया। और भोपाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। आरोपी पुराना अपराधी है, जो कि ग्वालियर की जेल में सजा काट रहा था। जेल में उसने एक कैदी के माध्यम से ₹5 लाख उधार लिए थे। जिसे वे वापस नहीं कर पा रहा था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने खुद को मृत घोषित कर एक अन्य दोस्त अमन दागी की हत्या कर दी।

    ये भी पढ़ें : टीचर ने पति के फोटो के पीछे लिखा मैं बेवफा नहीं हूं, हथेली पर सुसाइड नोट लिखा और लगा ली फांसी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+