नई गाड़ी खरीदने से लुटेरों का हुआ खुलासा, बैरागढ़ में व्यापारी से लूटे थे ₹6 लाख, पैसों को डांसबार में उड़ाया
भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बैरागढ़ में चलती गाड़ी से व्यापारी से लूटे गए ₹6 लाख की घटना का खुलासा कर दिया है। सभी आरोपियों ने लूट का पैसा डांस बार में लड़कियों पर और कीमती सामान में खरीदने उड़ा दिया।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने बैरागढ़ में हुई व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले दिनों बैरागढ़ में चलती गाड़ी से एक व्यापारी को गिरा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लुटेरे व्यापारी की गाड़ी में रखे ₹6 लख लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूट का पैसा दोस्त की बर्थडे पार्टी में खर्च कर दिया और कपड़े सहित कई कीमती सामान लूट के पैसों से खरीद लिया। पकड़े गए लुटेरों में गैंग का सरगना नाबालिग है। उसी ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने उसके पास से लूट के पैसों से खरीदी गई चार नई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आखिर पुलिस ने कैसे लुटेरों का खुलासा किया। नीचे पूरी खबर विस्तार से जानिए....

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी जानकारी
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैरागढ़ के रहने वाले दौलत पारवानी 24 जनवरी को लूट की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अभिनव कांगड़ा मार्केट अयोध्या बायपास पर वह एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाते हैं। 24 जनवरी की शाम 5 बजे अपनी दुकान बंद करके डीआईजी बंगला होते हुए रंग महल से घोड़ा निकास, एमपी नगर से दुकान का कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में कलेक्शन किए हुए ₹6 लाख भी रखे हुए थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे अपनी एक्टिवा से कब्रिस्तान के आगे होटल गोल्डन विलेज के सामने पहुंचे तो, तभी पीछे से मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें डंडा मार दिया और सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद लुटेरे उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में गांधीनगर के पास पुलिस को देख गाड़ी वहीं पर छोड़ कर भाग गए थे।
Recommended Video

पुलिस को व्यापारी की कहानी पर हुआ था संदेह
दौलत पारवानी जब पुलिस को अपनी लूट की घटना के बारे में बता रहे तो कई बार परवानी अपने बयान से पलटते नजर आए। इसके बाद जब पुलिस ने कलेक्शन किए हुए पैसों के बारे में जानकारी ली तो, दौलत सही से जानकारी नहीं दे पाए। दौलत पारवानी कभी लूट की रकम को 6 लाख तो कभी ₹7 लाख बता रहे थे। इसके बाद पुलिस ने गहनता से इस मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को धर दबोचा।

ऐसे पकड़ा गए आरोपी
घटना का सरगना नाबालिग जुमेराती में स्थित अलीम कैंची कॉस्मेटिक दुकान में काम करता है। दुकान में बैठकर उसी नहीं लूट का षडयंत्र रचा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि व्यापारी दौलत पारवानी को वे जानता था कि उसके पास काफी पैसे हैं। व्यापारी उसकी दुकान पर आते जाते थे। यह बात उसने जावेद को बताई। जावेद ने अन्य लुटेरे हायर किए। घटना के दिन व्यापारी का अलग-अलग जगह पर रैकी कर पीछा किया। आरोपी जावेद की बाइक से व्यापारी का पीछा करते रहे इलाके में जेसीबी पारी पूछा तभी वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद व्यापारी की एक्टिवा को अदनान एवं अल्ताफ गांधीनगर के अब्बास नगर में पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। लेकिन इससे पहले डिग्गी में रखे पैसों को अब्बास नगर में सभी ने आपस में बांट लिया था। सबसे अधिक पैसा जावेद ने लिया। दो-तीन बाद ही उसने शोरूम में जाकर नई गाड़ियां खरीदी। पुलिस को पहले से ही आरोपियों पर संदेह था। इस बीच नई गाड़ी खरीदने पर शोरूम से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

लूट के पैसों से मनाया बर्थडे का जश्न
आरोपी ने लूटे गए पैसों को आपस में बांट लिया। जावेद ने लूट के पैसों से नई गाड़ियां खरीदी। वही बाकी के दोस्तों ने लूट का पैसा बार डांसरों पर उड़ाया और बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि बर्थडे में डांसरों पर हजारों रुपए उड़ा दिए गए। बर्थडे में जाने के लिए आरोपियों ने नए-नए कपड़े खरीदे। होटल पब बार में भी खर्च किया।

6 आरोपियों के बारे में जानकारी
- पहला आरोपी में जावेद उद्दीन पिता नसरुद्दीन उम्र 20 साल, निवासी नवाब कॉलोनी पानी की टंकी के पास, एजुकेशन छठवीं पास
- दूसरा आरोपी लाइफ पिता मोहम्मद अतीक उम्र 18 साल निवासी न्यू आरिफ नगर रेलवे पटरी के पास एजुकेशन दूसरी तक पढ़ा
- तीसरा आरोपी समीर उर्फ बबला, निवासी अनु नगर झुग्गी पानी की टंकी के पास , एजुकेशन दूसरी पास
- चौथा आरोपी अदनान खान पिता फारुख खान उम्र 18 साल,निवासी अनु नगर झुग्गी रेलवे पटरी के पास, दूसरी तक पढ़ा
- पांचवा आरोपी अल्ताफ खान पिता नवाब खान उम्र 19 साल, निवासी पानी की टंकी के पास नवाब कॉलोनी, प्राइवेट काम करता है।
- छठा आरोपी नाबालिग है और आरिफ नगर के ब्लूमून कॉलोनी का रहने वाला है। किसी ने पूरी वारदात की स्क्रिप्ट लिखी थी।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications