हनुमान भक्तों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला अनूठा तरीका
भोपाल, 12 मई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की छोला पुलिस ने कोरोना महामारी में भक्तों को भगवान से दूर करने के लिए नायाब तरीका निकाला है। कोरोना कर्फ्यू में भी कई भक्त हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए तो पुलिसकर्मी भक्तों की चप्पल उठाकर बोरे में रख ले गए और गाड़ियों की हवा निकाल दी। ताकि लोग मंदिर आने से बचे। इस पूरे वाक्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार होने के कारण सैकड़ों की संख्या में भक्त छोला के हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे थे।पुलिस ने जब भक्त दर्शन करने पहुंचे तो उनकी चप्पलें उठाकर बोरे में रख ली और गाड़ियों की हवा निकाल दी। गाड़ियों की हवा निकालते और चप्पल ले जाते का वीडियो वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications