Bhopal News : चाइनीज पटाखे बेचे तो होगा एक्शन, भोपाल में एक दर्जन स्थानों पर सजी 932 पटाखा दुकानें

भोपाल में करीब एक दर्जन स्थानों में पटाखों की 932 दुकानें लगाई गई है। शहर के लिली टॉकीज कोलार, जंबूरी मैदान, बैरागढ़ में अस्थाई बाजार में ये दुकानें लगी है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी ने सुतली बम या रस्

राजधानी में इस बार दीपावली पर्व के अवसर पर शहर के करीब एक दर्जन स्थानों में पटाखों की 932 दुकानें लगाई गई है। शहर के लिली टॉकीज, कोलार, जंबूरी मैदान, बैरागढ़ के अस्थाई बाजारों में ये दुकानें लगाई गई है। इस बार सभी दुकानों पर ग्रीन पटाखे मिल रहे हैं। जिससे प्रदूषण कम होने के साथ आवाज भी कम होगी। बीते दिनों जिला प्रशासन की तरफ से इनके लाइसेंस रिन्यू करने शुरू किए गए हैं। पिछले दो साल में पटाखा कारोबार में कमी आई है, लेकिन इस बार पटाखा बाजार में दिवाली की खरीदी शुरू हो गई है। फुटकर ग्राहकों के अलावा यहां पटाखे की छोटी दुकान लगाने वाले ग्राहक भी खरीदारी कर रहे हैं। यहां दुकानों के आसपास पटाखों की कई पेटियां और कार्टून रखें है और आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं।

भोपाल में चाइनीस पटाखे बेचे तो होगा एक्शन

राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर पटाखा दुकानों के आसपास आग से इंतजाम की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में संबंधित स्थानों को लेकर एसडीएम निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम दिलीप यादव ने बताया कि किसी भी पटाखा दुकान में विदेशी पटाखा बिकता हुआ पाया गया तो उसका लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा सुतली और रस्सी बम पर प्रतिबंध लगाया गया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि प्रशासन ने पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। सभी आतिशबाजी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए है कि विस्फोटक अधिनियम और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि 125 डेसीबल या 145 पीके से अधिक का ध्वनि मान 4 मीटर की दूरी पर उत्पन्न करती है, तो ऐसे पटाखों का खरीदना और बेचना अपराध माना जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी ने सुतली बम या रस्सी बम का प्रयोग किया तो उस पर विस्फोटक अधिनियम-2008 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

करोंद में सबसे ज्यादा 15 थोक दुकानें

राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों में पटाखों की दुकानें लगाई गई है जिनमें सबसे ज्यादा 15 थोक दुकानें करोंद क्षेत्र में लगाई गई हैं। करोंद में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी घर है। इसके अलावा फिजा कॉलोनी रीद पर 5, नर्मदा पुरम रोड पर एक रेलवे फाटक के पास कानून में 1 ग्राम रतुआ तहसील बैरसिया में 1, जामुनिया झील में 12,सनसिटी गार्डन के पीछे 4, माधवाश्रम बैरागढ़ में 1, वृंदावन गार्डन मैसूर रोड में 1 दुकान लगाई गई है यहां पर 1500 केजी के पटाखे आपको मिल जाएंगे। वही 500 केजी के पटाखे, बेरसिया रोड पर, मिसरोद और भानपुर चौराहे पर मिल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+