भोपाल कोर्ट रूम से हंसता हुआ क्यों निकला कुख्यात राजू ईरानी? पत्नी बोली– फंसाने की साजिश, जानिए पूरा मामला
Bhopal MP News: भोपाल के कुख्यात 'ईरानी डेरा' सरगना और 14 राज्यों में अपराध का नेटवर्क चलाने वाले राजू ईरानी को रविवार को जब भोपाल की जिला अदालत में पेश किया गया, तो कोर्ट रूम का नजारा हर किसी को हैरान कर गया।
पुलिस की गिरफ्त में, चार गंभीर मामलों में रिमांड पर भेजे जाने के बावजूद राजू ईरानी कोर्ट रूम से मुस्कुराता हुआ बाहर निकला। यही नहीं, उसने यह तक कह दिया कि "जल्द ही छूट जाऊंगा"।

सूरत से प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया गया
निशातपुरा थाना पुलिस कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ 'रहमान डकैत' को सूरत से प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लेकर आई। रविवार शाम उसे भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने चार मामलों में रिमांड की मांग की। अदालत ने उसे 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इन चार मामलों में राजू ईरानी 2017 से लगातार फरार चल रहा था।
कोर्ट में रिमांड, बाहर निकलते ही मुस्कान
रिमांड मंजूर होने के बाद भी राजू ईरानी के चेहरे पर कोई तनाव नहीं दिखा। कोर्ट रूम से बाहर निकलते समय वह मीडिया को नसीहत देता और धमकी भरे अंदाज में बोलता नजर आया। राजू ने पुलिस की मौजूदगी में कहा-"जरा संभलकर रिपोर्टिंग करो।" इस बेखौफ अंदाज ने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया।
खुद को बता रहा प्रॉपर्टी डीलर
पुलिस पूछताछ में राजू ईरानी खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा है। उसका दावा है कि उसने कई सालों से अपराध से दूरी बना ली थी और समाज में गलत लोगों के कारण उसकी बदनामी हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर है और लगातार कहानियां बदलकर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
सूरत क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा
राजू ईरानी को शुक्रवार को सूरत क्राइम ब्रांच ने लालगेट इलाके से गुप्त ऑपरेशन के तहत बिना गोली चलाए गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपाल निवासी यह कुख्यात अपराधी सूरत में किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। इसी इनपुट पर टीम ने जाल बिछाया और उसे दबोच लिया।
20 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय
सूरत क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राजू ईरानी पिछले 20 सालों से नकली CBI अधिकारी, साधु-बाबा के वेश में लूट, ठगी, आगजनी और जिंदा जलाने के प्रयास जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देता रहा है। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून के तहत भी केस दर्ज हैं।
छह गैंग, 14 राज्य और ईरानी डेरा
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजू ईरानी भोपाल की अमन नगर कॉलोनी में 13-14 साल से रह रहा था और वहीं से पूरे देश में अपराध का नेटवर्क चला रहा था। वह छह अलग-अलग गैंग ऑपरेट करता था और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में उसके नेटवर्क फैले हुए थे।
चार मामलों में गिरफ्तारी
भोपाल पुलिस ने जिन चार मामलों में राजू को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं-
- भोपाल में 2017 का आगजनी का मामला
- दिसंबर में दर्ज हत्या के प्रयास और आगजनी का केस
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में ठगी का मामला
- महाराष्ट्र में लूट और ठगी के केस
डेरे का सरदार होने से किया इनकार
पूछताछ में राजू ईरानी ने खुद को ईरानी डेरे का सरदार मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह उसकी रणनीति है, ताकि संगठित अपराध की धाराएं कमजोर की जा सकें।
पत्नी का बयान-"फंसाने की कोशिश"
राजू ईरानी की पत्नी तुन ईरानी ने गिरफ्तारी को साजिश बताया। उन्होंने कहा- "जिन लोगों से हमारी दुश्मनी है, वही हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। डेरे में अच्छे लोग भी हैं। हम खुद लोगों से कहते हैं कि गलत काम छोड़ दो, इसी वजह से लोग दुश्मन बन गए।" उन्होंने प्रशासन से रियायत बरतने की अपील भी की।
आगे क्या?
फिलहाल राजू ईरानी पुलिस रिमांड पर है और उससे देशभर के अपराध नेटवर्क, गैंग कनेक्शन और फरार साथियों को लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
ब्रिटेन की अदालत ने पीएनबी घोटाले से जुड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को दोबारा खोलने की याचिका खारिज कर दी।












Click it and Unblock the Notifications