कड़कड़ाती ठंड के कारण भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी के दिए आदेश

कड़कड़ाती ठंड के कारण भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर का ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। इससे पहले मंत्री भूपेंद्र सिंह के कहने पर स्कूलों का समय बदला गया था, लेकिन अब ठंड अत्यधिक हो जाने के कारण अवकाश घोषित किया गया है।

कड़कड़ाती ठंड के कारण भोपाल में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक रहेगी छुट्टी

कलेक्टर अविनाश लवानिया के आदेश के अनुसार भोपाल जिले में संचालित सभी सरकारी और गैर सरकारी, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसाई माध्यमिक शिक्षा मंडल और सभी बोर्ड से संबंधित स्कूलों में यह आदेश लागू कर दिए गए हैं। हालांकि स्कूल के शिक्षकों या कर्मचारियों को अपने समय से उपस्थित होना है इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कक्षा 5 तक के स्कूलों की 7 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

भारत की राजधानी दिल्ली में ठंड कोहरे और शीतलहर के असर के बीच दिल्ली सरकार ने भी सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का ऐलान कर दिया। हालांकि इस दौरान कक्षा 9 से 12वीं तक की एक्स्ट्रा क्लासेस जारी रहेगी। वहीं दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में ठंड को देखते हुए छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की गई है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस विषय को लेकर दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों में केवल 8 जनवरी तक की छुट्टी की घोषणा की गई है। दिल्ली में सुबह भयंकर ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा ज्यादा है,इसलिए प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टियां 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किए जाएं।

Recommended Video

    जयपुर: नई गाइडलाइन : 28 जनवरी के बाद स्कूलों में नहीं होगा कोई भी कार्यक्रम, जानिए वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+