कोरोना : डॉक्टर 5 दिन बाद घर पहुंचे, बाहर बैठकर चाय पी, हाल-चाल पूछकर यहीं से वापस चले गए

भोपाल। कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जहां आमजन 24 मार्च से 21 दिन के लॉकडाउन के तहत घरों में है, वहीं चिकित्सक अस्पतालों में डटकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों की भी कमी नहीं, जो चौबीस घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। कई दिन तक घर नहीं जा पाए हैं। ऐसे ही चिकित्सक हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया।

Bhopal CMHO Dr. Sudhir Dehria arrived home after 5 days Due to Corona

सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया सोमवार को पांच दिन बाद अपने घर पहुंचे, मगर कोरोना वायरस के चलते सावधानी बरती और घर में प्रवेश नहीं किया। घर के दरवाजे पर ही बैठे रहे। यहीं पर परिजनों के हाथ की बनी चाय पी और सबके हाल-चाल पूछे। फिर यहीं से वापस अस्पताल चले गए। घर के बाहर बैठकर चाय पीते सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। खुद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर डॉ. डेहरिया का यह वाक्या शेयर किया है।

सीएम चौहान ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वो पाँच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हज़ारों-लाखों #CoronaWarriors को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है।

बता दें कि 31 मार्च तक भारत में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 1251 हो गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 47 केस सामने आ चुके हैं। चार कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+