Bhopal News: चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा, अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मीनाल मॉल से दुकानदार को पकड़ा
MP News: नगरीय क्षेत्र भोपाल में पतंगबाजी के दौरान जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने मीनाल मॉल स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है। आरोपी दुकानदार मांझे को किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से बेच रहा था।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर की गई, वहीं डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के नेतृत्व में शहरभर में चाइनीज मांझा विक्रेताओं पर अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर मीनाल मॉल में दबिश
दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना अयोध्यानगर पुलिस टीम चाइनीज मांझा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मीनाल मॉल में एक किराना दुकानदार अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेच रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम राहगीर गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि एक व्यक्ति दुकान के बाहर कार्टून (डिब्बों) में पतंगों के साथ चाइनीज मांझा खुलेआम बेच रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से मांझा जब्त किया।
आरोपी की पहचान और दर्ज अपराध
पुलिस ने आरोपी की पहचान इस प्रकार की-
नाम: अजय यादव
पिता: सुंदरलाल यादव
उम्र: 53 वर्ष
निवासी: मकान नंबर 355, दुर्गेश विहार, थाना अयोध्यानगर, भोपाल
दुकान: किराना दुकान, मीनाल मॉल
जांच में पाया गया कि आरोपी ने पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 48/25 दिनांक 23.12.2025 का उल्लंघन किया है। इस पर आरोपी के खिलाफ धारा 223 (ए), भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
5200 मीटर चाइनीज मांझा जब्त, कीमत करीब ₹30 हजार
- कुल जब्त चाइनीज मांझा: लगभग 5200 मीटर
- अनुमानित बाजार कीमत: ₹30,000
जानलेवा मांझे के खिलाफ सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा न केवल प्रतिबंधित है, बल्कि इससे अब तक कई दुर्घटनाएं, गंभीर चोटें और मौतें हो चुकी हैं। इसी कारण भोपाल पुलिस ने इसे बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।
भोपाल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि- चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें, न उपयोग करें। यदि कहीं अवैध बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।












Click it and Unblock the Notifications