Tree Birthday Bhopal: व्‍यापारी ने बच्‍चों की तरह सींचा नीम का पेड़, केक काटकर बनाया 29वां जन्‍मदिन

भोपाल के भेल टाउनशिप में व्‍यापारी ने 21 जून 1994 को लगाया था नीम का पौधा। पूर्व डीजीपी एसके राउत की मौजूदगी में मनाया 29वां जन्‍मदिन।

हर कोई पर अपना जन्‍मदिन धूमधाम से मनाता है। आजकल तो अपने पालतू जानवरों के बर्थ डे सेलिब्रेशन भी आम बात हो गई, मगर व्‍यापारी मुकेश जैन पंड्या ने हर साल एक पेड़ का जन्‍मदिन मनाते हैं।

पेड़ का जन्‍मदिन मनाने का मामला मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मनाया जाता है। 21 जून 2023 को यहां नीम के पेड़ का 29वां जन्‍मदिन मनाया गया। वो भी केक काटकर।

29th birthday of Neem tree

दरअसल, भोपाल की भेल टाउनशिप में व्यापारी मुकेश जैन की दुकान है। मुकेश जैन ने 21 जून 1994 को अपनी दुकान के सामने नीम का एक पौधा लगाया था। मुकेश ने पौधे को बच्‍चों की तरह सींचा। यह पौधा देखते ही देखते पेड़ बन गया।

अच्‍छी छाव और भरपूर ऑक्‍सीजन देने वाले इस पेड़ की मुकेश जैन खूब देखभाल करने के साथ-साथ 18 साल से उसका जन्‍मदिन भी मनाते हैं। पेड़ के प्रति मुकेश जैन का लगाव देखकर पास के दुकानदार सुधीर
पंड्या और राजकुमार अग्रवाल भी पेड़ की देखभाल करने लगे।

साल 2004 में नीम के इस पेड़ का जन्‍मदिन मनाना मजाक मजाक में शुरू किया था, जिसका सिलसिला आज भी जारी है। हर साल मुकेश, सुधीर व राजकुमार पेड़ का जन्‍मदिन अपने बच्‍चों की तरह मनाते हैं। साल 2023 के जन्‍मदिन समारोह में पूर्व डीजीपी एसके राउत भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+