Bhopal: कड़ाके की ठंड जवान दिलों पर कर रही अटैक, 20% बढ़े "Heart Attack"के मरीज,डॉ से जानें कैसे रखें ख्‍याल

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में पिछले 8 दिनों में हार्ट के मरीजों की संख्या में 20% तक इजाफा हुआ है। आलम यह की हमीदिया अस्पताल का आईसीयू फुल हो चुका है। वहीं जनरल वार्ड में 90% बेड भी भरे हुए हैं।

कड़ाके की सर्दी में 15% युवाओं को बढ़ी हार्ट अटैक की समस्या

राजधानी भोपाल में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगा है। जैसे से टेंपरेचर कम हो रहा है वैसे-वैसे ठंड अपना असर दिखा रही है। पिछले 8 दिनों में हार्ट के मरीजों की संख्या में 20% तक इजाफा हुआ है। आलम यह की हमीदिया अस्पताल का आईसीयू फुल हो चुका है। वहीं जनरल वार्ड में 90% बेड भी भरे हुए हैं। इस बार हार्ड संबंधित मरीजों में युवा भी शामिल है। इनमें से कुछ युवा मरीज तो ऐसे हैं इनकी उम्र 35 से 45 के बीच है। कार्डियोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ आर एस मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के बढ़ते ही हार्ड के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। जानिए ठंड में कैसे करें अपने हार्ट का बचाव...

क्लोटिंग का केस आया सामने

क्लोटिंग का केस आया सामने

कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के डॉक्टर मीणा ने बताया कि भोपाल के कोलार में रहने वाले 42 साल के व्यक्ति अपने घर में खड़े होकर काम कर रहे थे। इसी दौरान में वे गिर गए। जांच की तो पता चला कि हार्ट अटैक आया है। इसे भी क्लोटिंग थी। मौसम में बदलाव के साथ युवाओं में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले 2 गुना हो गया जबकि अभी ठंड की शुरुआती हुई है।

केलोस्ट्रोल बढ़ने से आ रही है दिक्कत

केलोस्ट्रोल बढ़ने से आ रही है दिक्कत

चिकित्सकों की माने तो सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहिनी सक्रिय हो जाती है, जिससे दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है। लेकिन कई लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है। उनके लिए ये मौसम खासा खतरनाक होता है। इस मौसम में दिल के रोगियों को कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है दिल के मरीजों में घबराहट हाई ब्लड प्रेशर सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है।

मॉर्निंग वॉक करने से बचें

मॉर्निंग वॉक करने से बचें

नडॉ आरएस मीणा ने बताया कि सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचें। अगर मॉर्निंग वॉक पर जाना भी है तो 7 बजे के बाद जाएं। सर्दियों में सुबह (मॉर्निंग) वॉक करने से सर्द हवाएं और सुबह की नवमी आपके लिए घातक हो सकती है। सूरज की धूप में वॉक और व्यायाम करने से आप ज्यादा फ्रेश फील करेंगे साथ ही ठंड से होने वाले नुकसान से भी बच पाएंगे।

गर्म कपड़े पहन कर करें सैर

गर्म कपड़े पहन कर करें सैर

चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में वॉक करने से बॉडी गर्म हो जाती है और गर्मी महसूस होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गर्म कपड़े नहीं पहने। आप सुबह जब भी वॉक करने जाएं तो गर्म कपड़े पहन कर ही बहुत पर निकले। गर्म कपड़े आप को सर्दी से बचाने के साथ ही आपकी बॉडी में हीट भी बनाए रखते हैं।

पहले की तुलना में युवाओं की संख्या ज्यादा

पहले की तुलना में युवाओं की संख्या ज्यादा

कार्डियोलॉजी विभाग के ओपीडी में पहले की तुलना में करीब 20 गुना मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं और इसमें भी आधा प्रतिशत युवाओं का है। हमीदिया अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आर एस मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है इस समय जो मरीज आ रहे हैं। उनमें कई ऐसे भी है, जिनकी उम्र 50 साल से भी कम है। अगर आने वाले 1 सप्ताह में ठंड और बढ़ती है तो इमरजेंसी और ओपीडी के मरीजों में और भी इजाफा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+