पिटाई के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, लेकिन निरस्त कर भोपाल बंगले निकल ग
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा उन पर मारपीट के आरोप लगने के बाद से हैरान परेशान है।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पटवा की टीम ने प्रिंट मीडिया की पत्रकारों समेत कई मीडिया कर्मियों से कहा था कि वे उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए वे एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर रहे हैं, लेकिन जैसी यह खबर फैली कि इसे अटेंड करने भोपाल के कई मीडिया कर्मी पहुंच रहे हैं, तो आनन फानन में न केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी, बल्कि पटवा के कार्यालय पर शाम को सन्नाटा पसर गया।

सुरेंद्र पटवा के कार्यालय से बताया गया है कि वह भोपाल के बंगले पर चले गए हैं। गौरतलब है कि ओबेदुल्लागंज निवासी भाजपा नेता बाला सैनी ने आरोप लगाया था कि उनके साथ गुरुवार रात सुरेंद्र पटवा निज सहायक संजय मीणा, भाई भारत पटवा और कैमरामैन ने मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर फरियादी बाला सैनी ने अब्दुल्लागंज थाने में ज्ञापन दिया था।
वहीं शुक्रवार को शक्ल हिंदू समाज द्वारा एसडीओपी के नाम ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की गई पटवाने प्रेस कॉन्फ्रेंस को निरस्त कर दिया तो सियासी गलियारों में यह संदेश गया की पटवा चौतरफा बढ़ते असंतोष और अपने ही पार्टी से जुड़े लोगों के विरोध के चलते घबरा गए हैं और उन्हें हर का अंदेशा डरा रहा है।
बता दे इस बार कांग्रेस ने भोजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है दरअसल राजकुमार पटेल पहले भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं, इसीलिए उनके प्रत्याशी बनने के बाद से यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications