Bhopal AAP: भोपाल में आम आदमी पार्टी की हुंकार, Kejriwal बोले, एक बार मौका दो, कर देंगे बिजली फ्री

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है सभी 230 विधानसभा सीटों पर APP प्रत्याशी उतारेगी। आज भोपाल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका शंखनाद किया।

भोपाल में आम आदमी पार्टी के CM केजरीवाल की हुंकार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन किया है। इस सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी किया। केजरीवाल और मान करीब 3 बजे सभा स्थल पहुंचे। आम आदमी पार्टी के इस मेगा शो में प्रदेशभर से आप के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में आप पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेंद्र सिंह और प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे।

भोपाल में प्रदेशभर से आए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था आप फिल्म दिखाएंगे कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप एक बार मौका दे कर देखो, काम ना करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन का मौका दिया था। फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची, तो वहां भी हमने सरकार बना ली। एक मौका दे दो बिजली फ्री कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वालों एक मौका दे कर देखो बच्चों का भविष्य बना दूंगा दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त है। मध्यप्रदेश में भी इलाज मुक्त कर देंगे।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थिति पंजाब से मिलती-जुलती है। हमारे यहां भी मालवा है, यहां समस्याएं भी मिलती जुलती है। 1 साल पहले पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के बातों पर भरोसा कर, हमें चुना। हमने 26,794 युवाओं को नौकरी दी। हमने करप्शन के खिलाफ मुहिम चलाई। आज सैकड़ों रिश्वतखोर जेल में हैं। बस नियत का फर्क है। सच्ची नियत वाले नेताओं की कमी रह गई, वो भी जो हो जाए तो यह देश विश्व में छा जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+