Bhopal News: बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने वायरल वीडियो को लेकर कहा- चुनाव करीब आते ही विरोधी कर रहे साजिश

Bhopal News: बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को भाजपा विधायक विष्णु खत्री को रास्ते में रोक लिया और उनके द्वारा की गई घोषणाओं को बनाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद विधायक विष्णु खत्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने विरोधियों पर वीडियो को गलत जानकारी के साथ प्रसारित करने का आरोप लगाया।

दरअसल शेखपुरा पहुंचे बेरसिया से भाजपा विधायक विष्णु खत्री ग्रामीणों से चर्चा करके लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने भाजपा विधायक विष्णु खत्री को रोक लिया और उनके द्वारा की गई घोषणाओं को गिराना शुरू कर दिया ग्रामीणों ने कहा कि तीन तीन बार की घोषणाएं हो गई लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया और चले गए।

Berasia MLA Vishnu Khatri said about the viral video- Anti-conspiracy due to election

बताया जा रहा है कि बेरसिया विधायक विष्णु खत्री शनिवार को अपने समर्थकों के साथ ग्राम शिवपुरा गए हुए थे जहां उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और मंदिर दर्शन करने के बाद वहां से अगले दौरे के लिए निकल गए थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जहां 400 से 500 वोटर हैं, वहां टैंकर है और हमारे गांव में 800 से 900 वोटर है, लेकिन टैंकर नहीं। तीन-तीन बार की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। सब बेवजह की घोषणाएं हैं आपको चुनिंदा लोगों से मिलना है तो स्पष्ट बता दीजिए इस पर विधायक ने कहा कि 1 सप्ताह में गांव में टैंकर आ जाएगा। जब विधायक जाने लगे तो ग्रामीणों ने कहा कि आपने घोषणाएं भले ही पूरी नहीं की हो, लेकिन हम भाजपा को ही वोट देते हैं।

वही अब इस मामले में विधायक विष्णु खत्री ने वीडियो जारी कर बताया कि उनका बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के 4 गांवों में उनका दौरा था। जिसमें परवलिया कला खेड़ी शेखपुरा भी शामिल है। शेखपुरा के राम जानकी मंदिर में बैठकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा की। इसके बाद वे वहां से निकलकर कला खेड़ी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को हाथ देकर रोका। उन्होंने गाड़ी से उतरकर लोगों से बातचीत की उन्होंने कहा कि आपने टैंकर की घोषणा की थी। मैंने कहा कि हम उसको 1 सप्ताह में पूरा करेंगे इसके बाद हम कला खेड़ी के लिए निकल गए। मुझे बाद में मालूम हुआ कि समाचार पत्रों में वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि गांव में घुसने नहीं दिया गया। इस प्रकार की कोई घटना ना घटित नहीं हुई है। क्योंकि चुनाव पास आ रहे हैं इसलिए मेरे विरोधियों द्वारा मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है मैं इसकी निंदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+