Bhopal News: गोविंद सिंह नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे, कांग्रेस में मची हलचल, कई घंटे तक हुई चर्चा
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता डॉ. गोविंद सिंह ने मंगलवार को बीजेपी की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच नरोत्तम के आवास में बंद कमरे में आधे घंटे तक चर्चा हुई।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने के बाद, डॉ. गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा, "हमारी मुलाकातें होती रहती हैं। हम पड़ोसी हैं। छात्र जीवन से एक-दूसरे के साथ हैं। वे हमारे यहां आते हैं, हम उनके यहां आते - जाते रहते हैं।"

कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "कई लोग इसलिए चले गए क्योंकि वे लोग जो मान-सम्मान चाहते थे, उतना मान-सम्मान पार्टी नहीं दे पाई। उनकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा हैं, इसलिए जा रहे हैं। मेरा मुरैना से चुनाव लड़ने का विचार था, लेकिन मैंने विचार त्याग दिया है। वैसे पार्टी हमें टिकट भी नहीं दे रही।"
डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा, "हम भाजपा में जॉइन करने वाले नहीं हैं। हम तो दोस्ती के नाते आए हैं। अगर कोई ऐसी बात होती तो हम पहले ओपन करते हैं। आप लोगों को ओपन कर देंगे। मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में रहूंगा।"

उन्होंने जोड़ते हुए कहा, "हम डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हमेशा मिलते रहते हैं। चुनाव के बाद भी मिले हैं। दल अलग-अलग भले हैं, लेकिन दोस्ती है। देखिए हरियाणा वाले वीरेंद्र सिंह भाजपा में हैं, उनका बेटा कांग्रेस में आ गया। दोनों बाप-बेटे एक साथ, एक मकान में रह रहे हैं। सुचेता कृपलानी कांग्रेस की नेता थीं। आचार्य कृपलानी समाजवादी थे। दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन पार्टियां अलग-अलग थीं।"
अंत में, टिकट घोषणा के सवाल पर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "यह पार्टी का नेतृत्व जाने, मैं टिकट वितरण कमेटी में नहीं हूं। जब दिल्ली में था तब बता देता था। यह तो नेतृत्व को देखना चाहिए। पार्टी ने जिन्हें जिम्मेदारी दी है वह निभा रहे हैं। हमें जो जिम्मेदारी देगी हम निभाएंगे।"
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications