रक्षाबंधन के दिन महिलाएं को फ्री रहेगी BCLL की बस सुविधा, महापौर मालती राय ने दी जानकारी
Bhopal BCLL News: भोपाल की महापौर मल्टी राय ने रक्षाबंधन के पर्व पर नगर निगम कर्मचारी और शहर की महिलाओं को दो सौगातें दी हैं। महापौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व नगर निगम के सभी कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन दिया जाएगा। साथ ही भोपाल में रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को सुविधा देने की दृष्टिगत बीसीएलएल की सभी बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा 30 और 31 दोनों ही दिन त्यौहार की धूम रहेगी। इस बार रक्षाबंधन पर शनि और गुरु मिलकर दुर्लभ संयोग बना रहे हैं। शनि और गुरु का वक्री होना सभी राशि वालों पर प्रभाव डालने वाला है। इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य राजयोग बना रही है।

वही रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए शहर के चौक, न्यू मार्केट, संत हिरदाराम नगर, कोलार, भेल, 10 नंबर मार्केट सहित सभी छोटे-बड़े बाजारों में रौनक है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने बताया कि शेरगढ़ में रियो की लगभग 10000 दुकान रक्षाबंधन के लिए लगाई गई है। इस बार चंद्रयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाली राखी से लेकर 500 से अधिक डिजाइन की राखियां उपलब्ध है।
पंडित दीपक द्विवेदी ने बताया कि कल 30 अगस्त दिन 10:59 से रात्रि 8:50 बजे तक भद्रा रहेगी। अतः भद्र समाप्ति के बाद ही बहनें भाइयों को राखी बांध सकती हैं। कुछ अन्य पंडितों के अनुसार 31 अगस्त को सुबह राखी बांधी जा सकेगी।
तालाबों के घाट और मंदिरों में होगी श्रावणी उपाकर्म
शहर के तालाबों के घाट मंदिर और अन्य स्थानों पर कल श्रावणी उपक्रम होंगे। इसमें हिमाद्री संकल्प, 10 विधि स्नान और जनेऊ संस्कार शामिल है। पंडितों का मत है कि सरावनी उपक्रम भद्रा काल में किया जा सकते हैं, केवल राखी बांधना वर्जित है। वही ब्रह्माकुमारी और गायत्री परिवार की बहनें भाइयों से पहले नशा न करने का संकल्प पत्र भरवाएंगी और मुहूर्त काल में राखी बांधकर पौधे भी भेंट करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications