खर्चीले चुनाव के विरोध में साइकिल यात्रा पर निकला बैतूल का चंद्रशेखर
Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 से ऐसे अनेक दिखेंगे, जो अपने अपने ढंग से चुनाव को लेकर लोगों को जागरुक करते मिलेंगे। ऐसे ही शख्स हैं चंद्रशेखर पंडोले।

दरअसल, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले चंद्रशेखर पंडोले इन दिनों अर्धनग्न होकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। चंद्रशेखर पंडोले खर्चीले चुनाव का अनूठे तरीके से विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को चंद्रशेखर की यात्रा भोपाल बीजेपी मुख्यालय पहुंची। साइकिल पर तिरंगा लगाकर और अपनी जरूरत का कुछ सामान रख पेंडोले दिल्ली निर्वाचन आयोग तक का सफर तय करेंगे। पंडोले का कहना है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा चौकीदार भारत निर्वाचन आयोग है।
ये भी पढ़ें : राजस्थान : IPL 2019 के मैदान से CM गहलोत ने साधा PM मोदी पर निशाना, 'चौकीदार' पर कही बड़ी बात
निर्वाचन आयोग को चुनावी खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नही मानी जाती है तो वे निर्वाचन आयोग की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। चंद्रशेखर पंडोले ने अपनी साइकिल पर पोस्टर भी लगा रखे हैं. जिसमें साफ तौर पर चुनावी खर्चों को कम करने का जिक्र किया गया है.बता दें चंद्रशेखर पंडोले बैतूल जिले के आमला के रहने वाले हैं और वहीं से साइकिल यात्रा पर निकले हैं।












Click it and Unblock the Notifications