Bhopal: कांग्रेस कार्यालय में बजरंग सेना की धमाकेदार एंट्री, लगे जय-श्रीराम के नारे, कमलनाथ को मिला समर्थन

एमपी में बजरंग सेना के कार्यकर्ता 6 जून को कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ की मौजूदगी में जय श्री राम के नारे लगाए।

Bajrang Sena entry in Congress office, slogans of Jai-Shri Ram raised, Kamal Nath got support

MP KI News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब भगवान बजरंगबली की एंट्री मध्यप्रदेश की सियासत में भी हो गई है। दरअसल पूर्व सीएम कमलनाथ को बजरंग सेना का चुनाव में साथ मिल गया है। बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय, गायक उर्मिला नागर, कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान लिंक रोड पर स्थित झरनेश्वर मंदिर से पीसीसी तक बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस रैली में पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी साथ पैदल चलकर पीसीसी पहुंचे।

जय-जय कमलनाथ नहीं, जय श्री राम कहो

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बजरंग सेना के समर्थन के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ मंच पर भाषण शुरू करने के लिए जैसे ही खड़े हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेजे कमलनाथ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिस पर कमलनाथ ने कहा कि मेरे नहीं, जय जय श्री राम कहो। इसके बाद कमलनाथ देखो जय जय श्रीराम के नारे लगाए इसके बाद कहा आपने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है, यह कांग्रेस का नहीं बल्कि सच्चाई का साथ देना है। आज एमपी में महाकाल में घोटाला नर्मदा घोटाला जहां देखो वहां घोटाला ही घोटाला है। हमें संस्कृति के रक्षक बने रहना है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवान बेरोजगारी की है।

कमलनाथ हनुमान के सच्चे भक्त: पूर्व मंत्री दीपक जोशी

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि भगवान राम के परम सेवक हनुमान जी की बजरंग सेना का साथ लेकर यहां आए। हम संस्कृति के सेवक हैं सनातन धर्म के सच्चे संरक्षक के रूप में कोई काम कर रहा है तो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं। आपने मुख्यमंत्री काल के पहले ही साल में कमलनाथ के 1 लाख गौशालाओं उनका निर्माण कराया। ताकि गौमाता शांति और सुकून से रहे। जब मैंने बजरंग सेना से बात की तो बजरंग सेना का कहना था कि हम सब लोग मिलकर उस व्यक्ति का सम्मान करना चाहते हैं। आज हमारे भारत में राजनीतिक लोग बहुत से मंदिरों के निर्माण में विधायक निधि और सांसद निधि से सहयोग देते हैं। लेकिन अपने स्वयं के पैसे से कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े बजरंगबली की प्रतिमा का निर्माण कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+