Bajrang Dal Ban मुद्दे पर MP में भी सियासी उबाल, चिट्ठी के जरिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कमलनाथ से कई सवाल

एमपी में भी इसी साल विधानसभा चुनाव है। उससे पहले कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की हलचल और हरकतों का यहां भी हल्ला है। बजरंग दल बैन वाले मुद्दे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से कई सवाल किए है।

Bajrang Dal ban issue Politics in MP

Bajrang Dal ban issue: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र का मध्य प्रदेश में भी असर है। बजरंग दल की PFI से तुलना पर दनादन ट्वीट के बीच एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को चिट्ठी लिखी हैं। जिसमें उन्होंने कई सवालों का जबाव मांगा हैं।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह, सोनिया, राहुल, प्रियंका को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल की पीएफआई से तुलना करने वाले ये लोग भगवान को कैद करना चाहते है। भगवान राम को भी इन लोगों ने ताले में रखा।

MP Home Minister Narottam Mishra wrote letter asking Kamal Nath

नरोत्तम ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसा कि वह खुद को बड़ा हनुमान भक्त बताते है। कमलनाथ के कई ट्वीट पर हनुमान चालीसा का उल्लेख रहता है। कांग्रेस के कई मंत्री भी तरह-तरह से व्याख्या कर रहे है। ऐसी स्थिति में नरोत्तम ने कमलनाथ से अपनी स्थिति स्पष्ट करने कहा है।

'बजरंग दल' मुद्दे के सियासी उबाल के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट की भी झड़ी लगी हुई है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि साल 2000 में सिमी और बजरंग दल बैन करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। लेकिन तत्कालीन सरकार ने उसे स्वीकार नहीं किया।

kamal nath digvijay singh

Recommended Video

    'बजरंग दल' मुद्दे पर MP में ट्वीट-लेटर वॉर

    दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा है कि 'बजरंग दल कोई धार्मिक संघटन नहीं है बल्कि आपराधिक प्रवत्ति के लोगों का एक संघटन है'। उन्होंने इस संबंध में दिए दूसरे नेताओं के बयान का पुराना वीडियो भी शेयर किया। लिखा कि मेरा दुर्भाग्य है की मेरी बात को समझने और स्वीकार करने में लोगों को समय लगता है।

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से लौटती डाक से अपने पत्र का जबाव मांगा है। उन्होंने सोनिया गांधी से भी कहा है कि उनको भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहिए। क्योकि उनके बेटा-बेटी एमपी में आते है तो मंदिर-मंदिर जाते है। जनेऊ डाल लेते है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के वक्त गंगा में डुबकी लगाने लगते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+