Bhopal News: आतंक के हथियार, फंड & कनेक्शन की होगी जांच, हिज्ब-उत-तहरीर के 5 सदस्यों को कोर्ट में किया गया पेश
ATS और NIA ने भोपाल, छिंदवाड़ा हैदराबाद से 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। एटीएस की टीम 5 लोगों को हैदराबाद से भोपाल लेकर आई। उसके बाद आज सभी पांचों संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया।

HUT News Bhopal:कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) के 5 सदस्यों को हैदराबाद से भोपाल आया जा चुका है। एटीएस की टीम ने इन्हें दो दिन पहले पकड़ा था। हैदराबाद में पकड़े गए इन पांचों का नेटवर्क विदेशों में भी है। इनकी कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इन सदस्यों पर यह भी शक है कि उन्होंने भोपाल के रहने वाले इस संगठन के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराए थे।
एचयूटी के पांच सदस्यों को आज दोपहर में अदालत में पेश किया गया। जहां इन पांचों को रिमांड पर सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि इन पांचों ने ही भोपाल में रहने वाले सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इन हथियारों को लेकर ही भोपाल के सदस्य रायसेन के गांव में जाकर कैंप करते थे। इस दौरान उनकी ऑनलाइन मीटिंग छिंदवाड़ा का अब्दुल करवाता था।
Recommended Video
विदेशी नंबर से भी मिले कॉल डिटेल्स
हैदराबाद में पकड़ाए HUT के पांच सदस्यों के मोबाइल फोन से इंटरनेशनल कॉल भी मिले है। कॉल डिटेल्स की पड़ताल एटीएस कर रहा है। इसके जरिए उनके विदेशों में भी कनेक्शन की जांच की जाएगी।
सलीम के जरिए जुड़े सभी
HUT (हिज्ब उत तहरीर) में भोपाल और हैदराबाद के लोग आपस में सलीम नाम के युवक के जरिए जुड़े। सलीम पहले भोपाल में रहता था। इसके बाद वे हैदराबाद चला गया। जहां पर पर हैदराबाद में कुछ लोगों के संपर्क में आया, जो कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए थे।
रायसेन के जंगलों में पहुंची एटीएस की टीम
इधर रायसेन के जंगलों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग और काम करने की जानकारी के बाद एटीएस की टीम जंगल में जाकर भी इनके खिलाफ सबूत जुटा रही है। बताया जाता है कि कैंप के लिए हर बार यह लोग जंगल के अंदर ही जगह बदल लेते थे, ताकि किसी को इनके मंसूबों की जानकारी नहीं लग सके। इनके पिछले कई महीनों से लगातार कैंप जंगलों में लग चुके हैं। हालांकि इसकी भनक ना तो रायसेन पुलिस को लगी और न ही वन महकमे को इसकी जानकारी मिली थी।
बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का था प्लान
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भोपाल में कुछ और युवाओं को जोड़ने के प्रयास में जुटे हुए थे। इसके लिए वे योजना बना रहे थे। उन्हें ऐसे युवा चाहिए थी, जो इनका साहित्य पढ़कर उग्र हो सके और हथियार चलाने में भी इनको संकोच नहीं हो। ऐसे युवाओं की तलाश की जा रही थी, लेकिन यह तलाश होने से पहले ही एटीएस ने इनके नेटवर्क को तोड़ दिया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी
इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हैदराबाद से हिज्ब उत तहरीर (hut) के 5 आतंकियों को भोपाल लाया गया है। कुछ विदेशी फोन नंबरों की जानकारी मिली है। संदिग्ध लोगों के इंटरनेशनल कनेक्शन और फंडिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में किसी भी आतंकी संगठन को सर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications