बजट से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की बिगड़ी तबीयत, CM शिवराज ने हॉस्पिटल में की मुलाकात
मध्यप्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की मंगलवार को दोपहर में अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तेज घबराहट होने लगी और बीपी लो हो गया। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए भोपाल एयरलिफ्ट किया गया।

मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की उनके गृह क्षेत्र युवा में तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें रीवा से भोपाल विशेष विमान से एयरलिफ्ट किया गया। जहां भोपाल के बंसल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जैसे ही अध्यक्ष के तबीयत होने की खबर लगी, वैसे ही उन्होंने तुरंत भोपाल के बंसल अस्पताल पहुंचकर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अचानक बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि गिरीश गौतम रीवा में सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर आराम कर रहे थे, लेकिन तभी अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर डाउन होने लगा। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत रीवा के बड़े डॉक्टरों को दी। जहां डॉक्टरों ने इलाज के तुरंत बाद उन्हें भोपाल रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद अध्यक्ष गिरीश गौतम को तुरंत विशेष विमान से एयरलिफ्ट कर भोपाल भेजा गया।
भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज जारी
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें तुरंत भोपाल भेजा गया। बता दे राज्य शासन की तरफ से भोपाल स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर रीवा भेजा गया था। जिससे गिरीश गौतम को भोपाल लाया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान को खबर लगते ही वह बंसल हॉस्पिटल अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंच गए।
विकास यात्रा में होने गए थे शामिल
बता दे मध्य प्रदेश में बीजेपी विकास यात्रा निकाल रही हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में विकास यात्रा के माध्यम से सरकार के कामों को जनता तक पहुंचा रहे हैं इसी क्रम में अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रीवा में विकास यात्रा निकाल रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि उन्होंने सोमवार को आराम किया था, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। बता दे गिरीश गौतम की उम्र 67 साल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications