Bhopal News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा रद्द, चौथी सूची के लिए करना होगा इंतजार

Bhopal BJP news: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा अब रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि शाह की व्यस्तता के चलते उनका मध्य प्रदेश का दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दे मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथों में प्रदेश की कमान ले ली है। इसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल में प्रदेश और प्रवासी नेताओं के साथ बड़ी बैठक करने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस बैठक को रद्द कर दिया गया है।

Amit Shah visit to Bhopal cancelled, will have to wait for the fourth BJP candidate list

शाह के दौरे के बाद माना जा रहा था कि भाजपा अपनी 39 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर सकती है। जिसमें कई चौकाने वाले नाम शामिल होंगे। लेकिन अब शाह के दौरे के रद्द होने के चलते समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, 2018 के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा इस बार बाहर के नेताओं के साथ चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रही है। पार्टी के बड़े नेता प्रदेश पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में अब तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में कई बार दौरा कर चुके हैं।

शाह का दौरा क्यों रद्द हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है और अब शाह कब मध्य प्रदेश आएंगे, इसको लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+