केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल, रिव्यू के पहले संकेत, टिकट सिफारिश से नहीं परफॉर्मेंस से होंगे तय
Bhopal News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम भोपाल पहुंचे। यहां पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में एमपी में बीजेपी का चुनावी रोड मैप तय करेंगे। शाह 15 दिन में दूसरी बार भोपाल आए हैं। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव से प्रभारी अश्वनी वैष्णव चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहलाद पटेल और बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इससे पहले राजाभोज एयरपोर्ट पर शाह का प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद शाह बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना हो गए। बीजेपी ऑफिस पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल ने शाह का स्वागत किया।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि इस बैठक में मध्य प्रदेश की चुनावी गाइडलाइन को फाइनल किया जाएगा। साथ ही इसी माह ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के एक्शन का प्लान का रिव्यू भी किया जाएगा। अमित शाह की टीम की ओर से मध्य प्रदेश के चुनावी दावेदारों को साफ संकेत दिए गए हैं कि सिफारिश से कोई टिकट नहीं मिलेगा। बल्कि परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट दिया जाएगा इसके लिए पार्टी प्रदेश में पूर्व मंत्री और विधायकों के अलावा नए चेहरों के कामों पर भी रिपोर्ट तैयार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications