Bhopal News: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल , CM शिवराज सिंह चौहान सहित पूरी कैबिनेट ने किया स्वागत
BJP Amith shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह करीब रात 8 बजे भोपाल पहुंचे। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित पूरी कैबिनेट ने स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत सम्मान किया। बता दे शाह भोपाल में 4 घंटे प्रवास के दौरान प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कोर कमेटी के सदस्य और अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
अमित शाह के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और से चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव भी साथ रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक के लिए पहुंचे।

बता दे मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। इसे देखते हुए आज भोपाल में बीजेपी की अहम बैठक हो रही है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे हैं। BJP के प्रदेश कार्यालय में हो रही। इस बैठक में चुनाव अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। विधानसभा चुनाव में करीब चार महीने का वक्त बचा है। भाजपा ने चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है। दोनों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद यह पहली बैठक हो रही है।
Recommended Video
अचानक राजभवन पहुंचे सिंधिया
बता दे इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे हैं। जहां शाम को सिंधिया अचानक राजभवन पहुंचे। 25 मिनट तक राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ सिंधिया की चर्चा हुई। सिंधिया की इस खबर ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया।लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ साफ हो गया। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्यपाल को 13 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ग्वालियर के IIITM कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वे सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज में भी शामिल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications