Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस के 53 साल के शासन में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

MP BJP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में शिवराज सरकार के कार्यकाल के 20 साल पूरे करने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। कुछ अभाव ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्य में पहुंचाने का प्रयास किया।

रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती बताते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे वालों के लिए जो योजनाएं चलाई उसी का असर है कि आज मध्य प्रदेश विकसित राज्य में पहुंचने का प्रयास कर रहा है। शाह ने कहा कि 53 साल में 6-7 साल छोड़कर पूरे समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस के 53 साल के शासन में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था।

Amit Shah presented the report card of 20 years of Shivraj government in Minto Hall

अमित शाह ने कहा कि 2003 में श्रीमान बंटाढार की सरकार को हटाकर मध्यप्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई। इसके बाद उमा जी, बाबूलाल जी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीमारू शब्द से मध्य प्रदेश को मुक्ति दिलाई।

डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े: CM

कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का है। सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकाला है।

गरीब कल्याण महा अभियान

बता दे 41 दिन में यह अमित शाह का प्रदेश में चौथा दौरा है। शिवराज सरकार के 20 साल के रिपोर्ट कार्ड के रूप में 32 पेज की किताब को पेश किया गया। जिसमें शिवराज सरकार के 20 सालों के कामों का लेखा जोखा शामिल है। इसके बाद अमित शाह एमपी में 'गरीब कल्याण महा अभियान' की शुरूआत करेंगे। इस अभियान के तहत MP के उन 1.36 करोड़ लोगों को ब्रांड की तरह पेश किया जाएगा, जो 2015-16 के मुकाबले 2019-21 के बीच आई नीति आयोग की रिपोर्ट में गरीबी रेखा से बाहर आए।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बीच आज ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट कार्ड में यह प्रमुख बिंदु

  • 65,00,000 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था।
  • 8000 मेगावाट बिजली बनाने के संयंत्र लगाए।
  • पानी, बिजली, सड़क, खेती, उद्योग, गरीबों की सेवा, निशुल्क राशन, रसोई गैस कनेक्शन दिए।
  • लाडली बहन योजना के तहत ₹1000 दिए जा रहे हैं। ढाई सौ रुपये राशि बढ़ाने की घोषणा लाडली लक्ष्मी योजना में बेटियों के कॉलेज तक की पढ़ाई तक की व्यवस्था।
  • छात्रों बच्चों के खातों में साइकिल के लिए साढ़े ₹4,500 और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के 10 स्टूडेंट्स को लैपटॉप।
  • अभी 1 लाख पदों पर जारी भर्ती के बारे में जानकारी
  • सोसाइटल समूह की बहनों की आमदनी ₹10000 महीना करना।
  • अब दो करोड़ रुपए तक के टोल टैक्स में वसूली बहने करेंगी।
  • 12वीं पास बच्चों के लिए 'सीखो कमाओ योजना' में काम सीखने के साथ ₹8000 महीने मिलेंगे।
  • हर घर नल योजना के तहत 10456 गांवों में पानी।
  • विधवा पेंशन, कल्याणी पेंशन, कल्याणी पुनर्विवाह के लिए सहायता राशि।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+