कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान,कहा- किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार कृत-संकल्पित

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार कृत-संकल्पित है। उन्होंने बताया कि शिवराज सरकार ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर 8 अगस्त से खरीदी करेगी।

भोपाल,7 अगस्त। किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृत-संकल्पित हैं। सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने के लिये ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर 8 अगस्त से खरीदी का निर्णय लिया है। मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान हितैषी निर्णयों के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

Agriculture Minister Kamal Patels big statement, said - Government is determined to double the income of farmers

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान किसानों के कल्याण के लिए न सिर्फ योजनाएं बना रहे हैं, बल्कि लगातार किसान हितैषी निर्णय भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में मूंग का बाजार मूल्य 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल है। सरकार 32 जिलों के किसानों से 741 खरीदी केन्द्रों पर 2 लाख 34 हजार 749 पंजीकृत किसानों से 7 हजार 275 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी करेगी।

मंत्री पटेल ने बताया है कि पंजीयन कराने वाले किसानों से जिलेवार प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा में मूंग और उड़द की खरीदी की जाएगी। उड़द 6 हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर निर्धारित 10 जिलों में खरीदी जाएगी। खरीदी का कार्य आगामी 30 सितम्बर तक किया जाएगा।

किसानों ने मंत्री पटेल का किया तुलादान

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के खरीदी के निर्णय पर हरदा जिले के सोडलपुर के किसानों ने कृषि मंत्री पटेल का मूंग और उड़द से तुलादान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+