राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में हुआ डर्टी वीडियो कांड, प्रेमी ने प्रेमिका के पति को भेजा

भोपाल, 13 सितम्बर। राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी अश्लील वीडियो कांड सुर्खियों में है। हालांकि यह राजस्थान के मामले से काफी जुदा है। राजस्थान में एक डीएसपी व महिला कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेमी ने ऐसी घिनौनी हरकत की है।

bhopal

प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी हो जाने से नाराज एक युवक ने प्रेमिका पर पहले तो पति को छोड़कर अपने पास बुलाने के लिए धमकाता रहा। फिर उसने अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया से बातचीत में एसआई श्वेता शर्मा कहती हैं कि पीड़िता दो साल अपने किसी परिचत के घर सागर में रहती थी। इस दौरान उसकी मनीष नाम के युवक से दोस्ती हो गई। दोनों फोन पर बातें करने लगे थे।

एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि 20 साल की लड़की ने मनीष बंसल नाम के युवक के खिलाफ उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत की थी। लड़की ने बताया कि वह करीब दो साल पहले अपने परिचित के यहां सागर गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान मनीष से हो गई। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी।

एक दूसरे से एकांत में मिलने भी लगे थे। इस बीच मनीष ने युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। कुछ समय बाद युवती की भोपाल के साकेत नगर निवासी युवक के साथ शादी हो गई।

शादी के बाद आरोपी मनीष युवती पर मिलने के लिए दबाव डालता रहा। उसका लगातार पीछा भी करता था। विरोध करने पर छेड़छाड़ करता था। आरोपी उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था और 31 जुलाई का उसने वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया। घर में बवाल मचने पर पीड़िता ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

एसआई श्वेता शर्मा के अनुसार आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को रवाना किया गया है। फिलहाल वह पकड़ से दूर है, मगर जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+