यह है अमित शाह का असली भाषण जो भोपाल में दिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल में आयोजित महा-सम्पर्क अभियान के क्षेत्रीय बैठक में दिए गए भाषण के कुछ अंश को उनके बयान के रूप में तोड़-मरोड़ कर प्रकाशित किया गया है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक क्लोज डोर मीटिंग थी और उसमें अमित शाह ने जो कुछ भी कहा, उसे मीडिया ने सही ढंग से नहीं दिखाया।

भाजपा ने अमित शाह के उस भाषण को जारी किया है, जो उन्होंने वहां दिया था। भाषण इस प्रकार है-

मित्रों, देश को दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर बिठाना है तो पांच साल की सरकार कुछ नहीं कर सकती। पांच साल की सरकार कुछ नहीं कर सकती - ऐसा कहता हूँ तो इसका मतलब यह नहीं है कि चीजों से हम भाग सकें, भागते हैं। मंहगाई को तो हम पांच साल में कम कर सकते हैं, देश की सीमाओं को तो हम पांच साल में सुरक्षित कर सकते हैं, विदेश नीति को रीड्राफ्ट कर के भारत का गौरव तो प्रस्तावित कर सकते हैं।

आर्थिक विकास कर सकते हैं, युवाओं को रोजगार भी दे सकते हैं, गरीबी भी दूर कर सकते हैं, बेकारी भी दूर कर सकते हैं, मगर पांच साल के अंदर भारत माता को विश्व गुरु के स्थान पर बिठाने का सपना समाप्त नहीं होता, वह तभी हो सकता है जैसे कांग्रेस को आजादी के बाद एक समय मिला था, पंचायत से पार्लियामेंट तक 1950 से 1967 तक पूरी शासन की व्यवस्था उनके हाथ में थी, इस तरह से आज से लेकर पच्चीस साल तक भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव में विजय ही विजय प्राप्त करना होगा, तब जाकर यह काम हम समाप्त कर पाएंगें।

और मित्रों, अगर 11 करोड़ कार्यकर्ता और इतने मंजे हुए संगठन के नेता और स्वीकृति प्राप्त जनमत प्राप्त - इतना हमारा चुना हुआ नेतृत्व - अगर ये एक साथ एक दिशा में एक मन से एक उत्साह के साथ एक गति के साथ काम करता है तो मैं मानता हूँ कि पच्चीस साल तक भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा नहीं सकता। हमारा भविष्य विजय ही विजय है और कुछ नहीं। और इसी दृष्टि के साथ भारतीय जनता पार्टी के काम को पुनः एक बार हमें गति देनी है। पार्टी ने 14 नए इनिशिएटिव लिए हैं और सत्तर विभागों में काम को बांटा है। इसके आधार पर काम की रचना होनी चाहिए।

देश के हर जिले में एक समान प्रकार से पार्टी चले, इस प्रकार की पार्टी की रचना करनी है। नए कार्यकर्ता को बनाना है, उनको प्रेरणा देनी है, उनको वैचारिक दृष्टि से एक नया आधार देना है। मित्रों, तब जाकर यह पार्टी लम्बे समय तक देश का नेतृत्व कर सकती है।

वीडियो में देखें आख‍िर क्या कहा अमित शाह ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+