Bhopal News: दशहरे के बाद अवैध कॉलोनियों पर होगा एक्शन, चलेगा बुलडोजर, जानिए कहां-कहां हो रही प्लाटिंग
Bhopal News: राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग पर जिला प्रशासन दशहरे के बाद बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। दरअसल, अवैध तरीके से प्लॉटिंग का काम करने वालों के खिलाफ एक बार फिर बाद एक्शन लेने की तैयारी शुरू हो गई है।
त्योहार के बाद यानी दशहरे के बाद अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम ने अपने-अपने इलाकों में बन रही अवैध कॉलोनीयों की सूची तैयार कर ली है। पांच दर्जन से अधिक कॉलोनियों के मालिक और अवैध काम करने वाले बिल्डरों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है इतना ही नहीं इन अवैध कॉलोनी को काटने वालों पर बड़ी कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। हाल ही में ही आयोजित जिला विकास समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री चैतन कुमार कश्यप के सामने स्थानीय नेताओं ने अवैध कॉलोनी का मुद्दा उठाया था।
जनप्रतिनिधियों का कहना था कि जो लोग अवैध कॉलोनी काट रहे हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए इसके बाद मंत्री ने तत्काल भोपाल कलेक्टर विक्रम सिंह को इस मामले में एक्शन लेने के लिए आदेश दिए थे।
जानिए भोपाल में कहां-कहां अवैध प्लॉटिंग हो रही
भोपाल के रायसेन रोड सूखी सेवानिया, ईटखेड़ी, फंदा, रातीबड़ नीलबड़, रोलूखेड़ी, कानासैया, कालापानी, पचामा, पिपलिया बरखेड़ी, अमरावदकला, शोभापुर थूआखेड़ा, छावनी पठार समेत का इलाकों में कालोनियां है। अयोध्या बायपस के पास अरेड़ी, बैरसिया रोड सेवनिया ओमकारा, कोलुआ खुर्द, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड बिशनखेड़ी, कलखेड़ा करोंद बैरागढ़, बैरागढ़ आदि इलाकों में कॉलोनियां काटी दी गई है। यहां पर बिना अनुमति कॉलोनी और प्लॉटिंग करने वाले लोगों ने आम जनता को ठगा है। अफसरों का कहना है कि कुछ लोगों ने बिना परमिशन डायवर्सन, कॉलोनाइजर लाइसेंस, टीएंडसीपी अप्रूवल के बिना कॉलोनी के डेवलप करने का काम शुरू किया है। यह पूरी तरह से गलत है।

हुजूर तहसील में 15 दिन के अंदर 40 करोड़ रुपए की जमीन पर चली जेसीबी
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर बीते महीने हुजूर तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं और अवैध तरीके से प्लाटिंग का काम करने वालों पर शक क्षेत्र दिया गया था। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में बीते 15 दिनों में हुजूर तहसील क्षेत्र स्थित नीलबड़, रातीबड़ रोड पर अवैध कॉलोनाईजरों पर एक्शन लिया गया। यहां पर दो सप्ताह के अंदर करीब 40 करोड रुपए की जमीनों से अतिक्रमण हटाया गया लगभग 45 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति प्लॉट काटने पर जेसीबी द्वारा इन कॉलोनियों के गेट तोड़े गए। यहां पर बनी सड़कों को हटाया गया। हुजूर तहसील क्षेत्र के नीलबड़ सेमरी बाज्यत पत्र छापरी गांव क्षेत्र में बिना अनुमति अभी तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी।
अवैध कॉलोनी पर भोपाल कलेक्टर का बयान
भोपाल जिले में अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग करने वालों पर एक्शन को लेकर भोपाल कलेक्टर कौशल्या विक्रम सिंह ने वन इंडिया को बताया कि हमने सभी क्षेत्र में बिना अनुमति काम करने वालों पर एक्शन लेने के लिए सूची तैयार कराई है जल्दी इन पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications