Shankracharya ने भारत को जोड़ने का कार्य किया, एकात्म पर्व पर बोले सीएम शिवराज सिंह
आध्यात्मिक गुरू युग पुरूष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि जगतगुरू शंकराचार्य के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में जीवन की सार्थकता है। ज्ञान, विद्या को जानने वाला धन्य हो जाता है। राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय

Acharya shankar ekatm parv: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य शंकर के प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। एकात्म पर्व मनाया गया। जिसमें सीएम ने कहा कि आचार्य शंकर ने पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण चारों दिशाओं में मठ स्थापित कर भारत को जोड़ने का कार्य किया। उनके कारण हमारी संस्कृति की पहचान बनी हुई है।
इस ख़ास मौके पर सीएम बोले कि हमारे वेद और उपनिषदों को पढ़ने से एक ही बात ध्यान में आती है कि हम सभी में एक ही चेतना है। हम सब एक हैं। हजारों साल पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने "वसुदैव कुटुम्बकम" का संदेश दिया। "जियो और जीने दो" का संदेश भारत ने दिया है।
ओंकारेश्वर में एकात्मधाम बन रहा है। यहाँ से सारे विश्व को एकात्मता का संदेश मिलेगा। ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की दीक्षा भूमि है। आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रदेश में एकात्म यात्रा निकली। अद्वैत वेदांत के संदेश को गाँव-गाँव ले जाने का कार्य किया जा रहा है।
परिव्राजक योजना में भारत और विश्व को बदलने के लिए संतों के मार्गदर्शन में हम सब उनके पीछे चलेंगे। संतों की उपस्थिति वातावरण बदल देगी। भारत माता फिर से विश्व गुरू के पद पर आसीन हो रही है। दुनिया को राह दिखाने का कार्य भारत करेगा। सचमुच में वह दिन आएगा, जब प्राणियों में सद्भाव होगा और विश्व का कल्याण होगा।
इस मौके पर स्वामिनी विमलानंद सरस्वती ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ओंकारेशवर में आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना का निर्णय प्रशंसनीय है। भगवान शंकराचार्य ब्रम्हज्ञानी थे। वे ब्रम्ह ही हैं यही उनकी असली पहचान है। वे अवतारी पुरूष भी थे। भगवान शिव के आशीर्वाद से शंकराचार्य जी का प्रकटीकरण हुआ। वे युग पुरूष थे। उनका प्रभाव विशाल था, जो आज भी हमारे घर-घर में है। अद्वैत भगवान शंकराचार्य जी का ही नाम है। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की मूर्ति के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार द्वारा अद्वैत वेदांत जागरण शिविर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications