Bhopal Accident News: एयरपोर्ट रोड पर हुए एक्सीडेंट में हुई मौत, SUV जब्त, अब चालक को ढूंढ रही पुलिस
Bhopal Accident News: राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में शनिवार रविवार की दरमियानी देर रात एक सड़क हादसा हो गया राजा भोज एयरपोर्ट पर मनुआभान टेकरी के पास तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी ने आगे जा रही जीप को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर की वजह से जीप डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से नीचे दब गए।
इस हादसे में जीव सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके पांच साथी घायल हो गए घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर है हादसे के बाद एसयूवी वाहन चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने घटना के बाद एसयूवी को जप्त कर लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमामी गेट के पास रहने वाले 6 युवक शनिवार देर रात खुली जीप में सवार होकर घूमने निकले थे। वह लोग रात करीब 1:30 बजे लालघाटी चौराहे से होते हुए एयरपोर्ट रोड पर जा रहे थे तभी मनुआभान टेकरी के पास बने ओवर ब्रिज पर उनकी जीव को पीछे से आ रही एक SUV ने जोरदार टक्कर मार दी इससे जीव चालक का संतुलन बिगड़ा और जीव ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
इससे जीप में सवार 6 युवक नीचे दबकर घायल हो गए आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह जीव के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब 4:00 बजे एक युवक ने दम तोड़ दिया मृतक अष्पक 35 साल का था और इमामी गेट का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications