Bhopal News: 30 वर्षीय महिला से सोशल मीडिया पर की दोस्ती, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर की रुपयों की डिमांड

Bhopal Crime news: राजधानी के बैरागढ़ की होटल में महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है उसकी 2 साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई थी इसके बाद युवक उसे एक होटल में लेकर गया, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला ने इसकी शिकायत जब युवक के परिवार से की तो, आरोपी का पिता भी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं दोनों बदनाम करने की धमकी देकर महिला से रुपये की मांग करने लगे। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

A young man did a big incident with a 30-year-old woman by taking her to a hotel in Bairagarh.

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 30 वर्षीय महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि 2 साल पहले PHI पंप हाउस के पीछे संजय नगर बैरागढ़ के रहने वाले शाविज उर्फ अरमान खान (29 वर्षीय) से उसकी दोस्ती हो गई थी। शाविज मोहल्ले में ही चिकन की दुकान चलाता है। आरोपी ने महिला को जून 2021 में सीटीओ के पास मिलने के लिए बुलाया। महिला मिलने पहुंची तो बहाने से उसे हर्षित होटल लेकर चला गया। होटल में महिला के साथ जबरन रिलेशन बनाए, जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद शाविज महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग और शारीरिक शोषण भी करता रहा। शाविज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जब उसके पिता मोहम्मद सलीम को यह बात बताइए तो उसने आरोपी को डांटने की जगह उल्टा महिला को ही 10 बातें सुना दी और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद पिता भी उससे पैसों की मांग करने लगा। पिता-पुत्र की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी भोपाल से भागने की कोशिश में है। इसके बाद पुलिस ने दोनों घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+