भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, शिवराज सिंह चौहान कंस मामा, कमलनाथ भगवान कृष्ण

नई दिल्ली, 01 सितंबर। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। यहां एक पोस्टर लगाया गया है जिसमे कमलनाथ को भगवान कृष्ण केतौर पर दिखाया गया है जबकि शिवराज सिंह चौहान को कंस मामा के तौर पर दिखाया गया है। यह पोस्टर भोपाल स्थित कांग्रेस के कार्यालय के बाहर लगाया गया है। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता कमलनाथ को 2023 में चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।

kamal nath

कांग्रेस नेता शहयार खान ने कहा कि इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि कमलनाथ जी को 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को सबक सिखाना चाहिए। शहयार खान ने कहा कि जब धरती पाप बढ़ता है तो भगवान किसी को भेजते हैं। कमलनाथ वही विकास पुरुष हैं। उनका छिंदवाड़ा मॉडल आदर्श उदाहरण है कि कैसे प्रदेश में विकास कराया जाए। जबकि शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं किया है।

इस होर्डिंग पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, मुकुल वासनिक और दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगी हुई है। इस पोस्टर पर सफाई देते हुए शहरया खान ने कहा कि 2023 में एक बार फिर से कमलनाथ जी भाजपा को चुनौती देंगे और सबक सिखाएंगे। पोस्टर के जरिए प्रदेश के लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी गई है। बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का पोस्टर वॉर प्रदेश में दिखाई दिया था जिसमे कमलनाथ को विकास का अर्जुन दिखाया गया थो। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

पोस्टर में कमलनाथ की तुलना शिवराज सिंह चौहान से की गई है और लिखा गया है मध्य प्रदेश कंस मामा से मुक्ति मांग रहा है। पोस्टर में कमलनाथ की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि उनकी सरकार ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया, सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया गया। 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। यही नहीं लोगों को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली मुहैया कराई गई,बुजुर्गों की पेंशन को 300 की बजाए 600 कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+