Bhopal News: राजधानी में डेंगू के अभी तक आए 790 केस, सिर्फ सुबह-शाम पड़ रही ठंड, इसलिए नहीं खत्म हो रहे मच्छर
Bhopal News: राजधानी भोपाल में सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। दरअसल, दिन में तेज धूप के बाद अचानक मौसम ठंडा हो जाता है। सामान्य तौर पर दिवाली के बाद शहर में डेंगू के मरीज मिलना कम हो जाते हैं। 2022 और उससे पहले 2021 में भी यही ट्रेंड रहा था। लेकिन इस बार का ट्रेंड न सिर्फ अलग है। बल्कि चिंता बढ़ाने वाला भी है। क्योंकि दिवाली निकले 11 दिन बीत गए है, लेकिन राजधानी में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का ग्राफ नीचे नहीं आया है।
अभी भी एक दिन में 4 से 5 या उससे ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे है। 2022 में तो दिवाली अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में पड़ी थी। बावजूद इसके डेंगू के नए मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। इस दिवाली नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने के बाद भी मरीज की संख्या में गिरावट नहीं आई है जब जानकारी से बात की गई तो उनका साफ कहना है कि भले ही नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन ठंड अभी तक नहीं पड़ी है।

सुबह और शाम के वक्त की ठंड है, बाकी दिनभर तो तापमान में गर्मी का एहसास होता है। यही वजह है कि डेंगू फैलने वाले मच्छरों की तादाद में जरा भी कमी नहीं आई है। जब कड़की की ठंड पड़ेगी तभी मच्छर मारेंगे जब तक मच्छर नहीं मारते डेंगू के नए मरीज मिलते रहेंगे।
सितंबर तक 339 और अक्टूबर नवंबर में 445 मरीज मिले समानता तौर पर डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा सितंबर और अक्टूबर में ही सामने आते हैं लेकिन इस बार हालात अलग है। जनवरी से सितंबर तक शहर में महज 339 मरीज मिले थे लेकिन अक्टूबर से और नवंबर में अब तक कुल 445 मरीज सामने आ चुके हैं। नवंबर का अंतिम सप्ताह अभी बाकी है ऐसे में यह आंकड़ा और भी ऊपर जाने की आशंका है। अब तक मरीजों की संख्या 790 ऊपर पहुंच गई। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद जताई है। सर्दी बढ़ते ही डेंगू के मरीज कम हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications