BJP महिला मोर्चा हर जिले में 75 आंगनबाड़ी लेंगी गोद, PM मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘आदर्श आंगनबाड़ी अभियान’
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक संगठनात्मक जिलों में 75 आंगनवाडी गोद लेकर उसे आदर्श आंगनवाडी बनायेगी।
भोपाल, 6 सितंबर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक संगठनात्मक जिलों में 75 आंगनबाड़ी गोद लेकर उसे आदर्श आंगनबाड़ी बनायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महिला मोर्चा आदर्श आगंनवाडी अभियान के रूप में इसकी शुरूआत करेगी। जिसका समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर पर होगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन और मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने अभियान की तैयारियों पर चर्चा की।

सीमा सिंह जादौन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दल होने के साथ ही अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करती है। समाज, पर्यावरण और स्वास्थ्य से संबंधित और जनता से जुडे मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी अभियान के रूप में अपने हाथ में लेती है और उसे जनअभियान बनाती है। उन्होंने कहा कि आदर्श आंगनबाड़ी अभियान जनअभियान बनें, इस दिशा में प्रत्येक जिले में आमजन को इस अभियान से जोडना है।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी जिलों में 75 आगंनवाडी गोद लेगी। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को आदर्श आंगनबाड़ी अभियान में रूप में होगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महीने के पहले मंगलवार को आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, दूसरे मंगलवार को कमजोर बच्चों की जांच कर उन्हें पोषण आहार वितरित किया जाएगा। तीसरे मंगलवार को किशोरियों से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और माह के अंतिम मंगलवार को स्वच्छता को लेकर जनजागरण अभियान होगा।
माया नारोलिया ने कहा कि अभियान से पहले आगंनवाडियों की स्थितियों का अध्ययन कर अभियान के बाद आए बदलाव का अध्ययन किया जाएगा। आदर्श आगंनवाडी अभियान का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में इस अभियान की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। 14 एवं 15 सितंबर को प्रत्येक जिले में मोर्चा की पदाधिकारी अभियान के संदर्भ में पत्रकार वार्ताएं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications