Bhopal News liquor: भोपाल में शराब माफिया पर दोहरी मार, 59 बार सील, 38 पेटी विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया और नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे बारों पर सख्त शिकंजा कसा है।

जिले में संचालित 84 एफएल-2/एफएल-3 बारों में से 59 बारों को बंद कर सील कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब परिवहन के मामले में डस्टर कार से 38 पेटी विदेशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

59 bars of liquor mafia sealed in Bhopal at mp two arrested with 38 boxes of foreign liquor

पहली कार्रवाई: नियमविहीन बारों पर ताला, 59 बार सील

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के आदेश पर शासन द्वारा तय मापदंडों का पालन न करने वाले बारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

  • कुल 84 बारों की जांच की गई, जिनमें से
  • 51 एफएल-2 रेस्टोरेंट बारों में से 38,
  • 31 होटल बारों में से 20 बारों को बंद कर सील किया गया।

इन बारों पर आरोप है कि वे स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी सरकारी शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे और वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।

इस कार्रवाई से बार संचालकों में हड़कंप मच गया है और कई बार अब नए दस्तावेजों और निरीक्षण की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। प्रशासन का संदेश स्पष्ट है - नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

दूसरी कार्रवाई: 38 पेटी विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

भोपाल जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। 3 मई 2025 को आबकारी विभाग की टीम ने एक और बड़ी सफलता पाई।

आबकारी वृत्त 6अ बैरागढ़ की प्रभारी अधिकारी स्वाति बघेल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में देवास से आ रही एक डस्टर कार को रोका गया।

  • कार से 381 लीटर (38 पेटी) विदेशी मदिरा बरामद की गई।
  • दो आरोपी - शाहरुख अली और शाकिर अली को गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
  • जब्त शराब और वाहन की अनुमानित बाजार कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है।

Bhopal News liquor: प्रशासन सख्त, कार्रवाई जारी रहेगी

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल में किसी भी सूरत में अवैध शराब व्यापार या नियमविहीन संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bhopal News liquor: आम जनता को भी मिलेगा लाभ

इन कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल अवैध कारोबार को रोकना नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन को बनाए रखना है। जब बारों में साफ-सफाई, सुरक्षा, वैधता सुनिश्चित होगी और अवैध शराब की आपूर्ति बंद होगी, तो इससे जनता की सेहत और सुरक्षा दोनों का संरक्षण होगा।

भोपाल में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। शराब के अवैध कारोबार और नियमविहीन संचालन को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई सराहनीय है। यह संदेश उन सभी के लिए साफ है जो अवैध धंधों से जुड़कर कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं-अब बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+